{"_id":"60d7827e8ebc3e32ba1737a4","slug":"congress-has-lost-its-support-base-should-not-contest-elections-shaukat-city-news-mbd3936548178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस खो चुकी जनाधार, नहीं लड़ना चाहिए चुनाव: शौकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस खो चुकी जनाधार, नहीं लड़ना चाहिए चुनाव: शौकत
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही भाजपा को हराने के लिए जो भी दल उनके साथ आना चाहेंगे उनके लिए दरवाजे खुले रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन के लिए बसपा के कुछ नेताओं से बात चल रही है। जबरन धर्मांतरण पर कानून को उन्होंने भाजपा का राजनीतिक मुद्दा बताया।
नवाब मज्जू खां मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष वकी रशीद के गलशहीद स्थित आवास पर उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर इसकी समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने जितिन प्रसाद समेत कुछ नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस के जो नेता कुछ दिन पहले तक एआईएमआईएम को भाजपा की बी टीम कहते थे खुद भाजपा में चले गए। कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है। कांग्रेस जहां-जहां चुनाव लड़ती है उसका फायदा भाजपा को होता है। इसलिए कांग्रेस को अब यूपी में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
इस मौके पर वकी रशीद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जकी राइनी, प्रदेश महासचिव (युवा) एहतिशाम मंसूरी, जिलाध्यक्ष (यूथ) मोहिद फरगानी, मोहम्मद फहीम बेग, अशरफ अब्बासी, तजमुल हुसैन, मोहम्मद सुब्हान, साजिद सैफी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।