फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   confectioner shot dead

Moradabad News: गोली मारकर हलवाई की हत्या, गुस्साए लोगों ने चौकी घेरकर किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
confectioner shot dead
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में पुतली घर रोड पर सूत मिल के पीछे बुधवार रात हलवाई कौशल (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह वह गोद भराई कार्यक्रम में खाना बनाकर पैदल घर लौट रहा था। इस घटना से गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे मंडी समिति पुलिस चौकी घेर ली और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के पिता सीताराम सैनी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन

हलवाई कौशल का परिवार मूलरूप से कटघर थाने के रामनगर निवासी है। पिछले कुछ सालों से परिवार एकता काॅलोनी प्रीतम नगर में किराये के मकान में रहता है। कौशल परिवार से कुछ ही दूरी पर पत्नी पिंकी के साथ अलग किराये के मकान में रहता था। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार रात रामलीला मैदान के पास कौशल को गोद भराई की पार्टी में खाना बनाने का काम मिला था। रात करीब सवा 11 बजे वह काम खत्म करने के बाद पैदल ही घर आ रहा था। उसने रास्ते से ही पिंकी को कॉल कर बताया था कि वह घर लौट रहा है। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो पिंकी ने कौशल को फोन किया। इसके बाद उसका कॉल रिसीव नहीं हुआ। रात भर पिंकी और परिवार के अन्य लोग कौशल का इंतजार करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने पुतली घर रोड पर सूत मिल के पीछे औंधे मुंह एक युवक को पड़ा देखा।
विज्ञापन

लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके सिर से खून बह रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को पलटा कर देखा तो कुछ लोगों ने मृतक की पहचान कौशल के रूप में की। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर घटनास्थल पर आ गए और उन्होंने फोेरेंसिक टीम बुला ली। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजन, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग भड़क गए। उन्होंने मंडी समिति पुलिस चौकी घेर ली और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में अजय उर्फ प्रमोद, उसके भाई सुनील, राजकुमार और अनिल के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपी उठा लिए और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है।
सिर में पीछे से तमंचा सटाकर मारी गई गोली
पुलिस ने कौशल के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया। इससे पहले शव का एक्सरे कराया गया। जिससे एंट्री व एग्जिट ज्वाइंट देखे गए। पोस्टमार्टम के दौरान डिजिटल फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, कौशल के सिर में पीछे से 315 बोर का तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। गोली सिर के अंदर फंसी मिली है। जिससे ब्रेन फट गया था। इसके अलावा कौशल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
एक माह पहले मंडी समिति में आढ़त को लेकर हुआ था विवाद
मुरादाबाद। कौशल के पिता सीताराम सैनी ने बताया कि शादी विवाह का सहालग नहीं होने पर कौशल मंडी समिति में पल्लेदारी का काम भी कर लेता था। एक माह पहले अजय उर्फ प्रमोद से मंडी समिति में आढ़त लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में आरोपी अजय उर्फ प्रमोद के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई हुई थी। तब से आरोपी और उसका भाई कौशल से रंजिश रखने लगा था। इसी विवाद में आरोपी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर कौशल की हत्या की है। इस हत्याकांड को अंजाम देने में अजय उर्फ प्रमोद, उसके भाई सुनील, राजकुमार और अनिल शामिल हैं।



पुलिस ने खंगाली आस पड़ोस की फुटेज
बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने पुलिस टीमें आसपास के क्षेत्र में लगा दी थीं। अफसरों के जाने के बाद पुलिस कर्मी भी चले गए थे। जबकि परिजन मांग कर रहे थे कि आस पड़ोस के कैमरे चेक कर लिए जाएं। इसके बाद परिवार के लोग और रिश्तेदार खुद ही कैमरे चेक करने लगे। कुछ जगह लोगों ने पुलिस के बिना कैमरे चेक कराने से इन्कार कर दिया था। तब परिजन भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस कर्मी आए और कैमरे देखे गए लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article