फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complex of former deputy mayor's husband sealed in tax arrears

Moradabad News: टैक्स बकाया में पूर्व डिप्टी मेयर के पति का काॅम्प्लेक्स सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Complex of former deputy mayor's husband sealed in tax arrears
मुरादाबाद। टैक्स बकाया में पूर्व डिप्टी मेयर आशा चंद्रा के पति अतुल चंद्रा का शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स सील कर दिया। मंगलवार सुबह पहुंची नगर निगम की टीम ने मेन गेट पर सील लगा दी। साथ ही बकाया का नोटिस भी चस्पा कर दिया। मेन गेट पर सील लगने से काॅम्प्लेक्स के दुकानदारों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


जीएमडी रोड पर प्रतिक्षा होटल के सामने अतुल चंद्रा का चार मंजिला शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स है। इसमें करीब 48 दुकानें हैं। अतुल चंद्रा पूर्व डिप्टी मेयर आशा चंद्रा के पति हैं। दुकानदारों के मुताबिक मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम पहुंची और मेन गेट पर बकाया टैक्स का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद मेन गेट पर सील लगा दी। चस्पे नोटिस के मुताबिक शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स पर 345689 रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन


मेन गेट पर सील लगने से काॅम्प्लेक्स के दुकानदारों और उनके ग्राहकों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का आरोप है कि कुछ लोगों ने अपनी दुकान अलग से टैक्स जमा किया है। मेन गेट पर सील लगने से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स पर टैक्स बकाया था। इसलिए उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed