फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   complaint in ARP exam

एआरपी परीक्षा में धांधली की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
complaint in ARP exam
मुरादाबाद। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) परीक्षा में धांधली की शिकायत से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। परीक्षा की धांधली और वसूली की शिकायत पर निदेशक ने मंडलीय सहायक निदेशक को जांच सौंप दी है। सहायक निदेशक से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में 45 एआरपी की तैनाती होनी है। 22 एआरपी की तैनाती हो चुकी है। 23 रिक्त पदों के लिए 30 जून को लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू हो चुके हैं। लेकिन एआरपी के विकल्प भरे जाने के बाद भी ब्लाक आवंटन नहीं हुए हैं। एक शिक्षक ने परीक्षा में धांधली और आवेदकों से 20-20 हजार की वसूली की निदेशक से शिकायत की है। शिक्षक का आरोप है कि 30 जून को रिक्त पदों पर एआरपी की परीक्षा कराई गई। विभागीय चार लोगों की टीम ने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र लीक कराने के एवज में 20-20 हजार रुपये प्रति शिक्षक वसूले हैं। शिक्षक ने यह भी आरोप लगाए हैं कि अधिकारियों ने कुछ शिक्षकों से फर्जी आवेदन कराए, ताकि आवेदकों की संख्या बढ़ाकर चयन प्रक्रिया को जटिल दिखाया जा सके। शिक्षक ने कहा कि मामले की जांच कराए जाने से असलियत सामने आ जाएगी। शिक्षक की शिकायत पर निदेशक विजय किरण आनंद ने मंडलीय सहायक निदेशक को जांच सौंप दी है। निदेशक ने एडी से सप्ताह भर के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed