फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   complainant warned of suicide if police did not file a case against Sonakshi Sinha

शिकायतकर्ता ने सोनाक्षी सिन्हा पर केस दर्ज न होने पर दी आत्महत्या की चेतावनी, जांच पर उठाए सवाल

Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
complainant warned of suicide if police did not file a case against Sonakshi Sinha
आत्महत्या की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य लोगों के खिलाफ की गई धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में डेढ़ माह बाद भी जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है। अब तक पुलिस ने आरोपी पक्ष को न तो नोटिस भेजे न ही केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए बताया कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने से क्यों बच रही है? जबकि एफआईआर कहीं से भी दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतकर्ता ने पुलिस की जांच में तेजी न आने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने एसएसपी को बताया कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अवार्ड वितरण के लिए बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के आने का कार्यक्रम प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रुपये और उस रकम का जीएसटी कर अदा करने का करार कर किया था। सोनाक्षी को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के पदाधिकारी ने एक्सिड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी धूमिल ठक्कर, एडगर सके रिया के अलावा सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया और जून माह में करार हो गया था।
विज्ञापन


एक वीडियो वायरल कर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी। 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी। इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बाकी 33 लाख रुपये अभिषेक की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे। आरोप है कि 30 सितंबर को वह कार्यक्रम में नहीं आईं। रकम वापस न मिलने और आरोपी पक्ष की ओर से धमकी दिए जाने पर प्रमोद ने 24 नवंबर को एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने इस मामले की सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को जांच सौंपी थी। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि इस मामले में अभी नोटिस नहीं भेजा गया है, तैयारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed