फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Committee constituted to inspect dilapidated housing units.

Moradabad News: जर्जर आवासों की जांच के लिए समिति गठित

Wed, 16 Sep 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 16 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Committee constituted to inspect dilapidated housing units.
ठाकुरद्वारा। डीएम ने कांशीराम कॉलोनी के जर्जर आवासों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। इसके साथ ही, नगर के मोहल्ला मुंडो वाला में आईएचएसडीपी योजना के तहत बने आवासों की पात्रता की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी की हालत बहुत खराब है। दिल्ली में हुई एक घटना के बाद डीएम ने कॉलोनी खाली करने के आदेश दिए थे। हालांकि, निवासियों के विरोध के कारण इसे अभी तक खाली नहीं कराया जा सका है। नगर पालिका ने 42 लोगों को डाक से नोटिस भेजे थे पर उनका कोई असर नहीं हुआ। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार ने बताया कि डीएम ने चार अधिकारियों की एक समिति बनाई है। यह समिति कॉलोनी की जर्जर स्थिति और निवासियों की सुरक्षा पहलुओं की जांच करेगी। समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। कांशीराम कॉलोनी और उसके पास स्थित आसरा कॉलोनी का रिकॉर्ड डूडा से मंगवाया गया है। ईओ अशोक कुमार खरवार ने बताया कि मुंडो वाला कॉलोनी में आईएचएसडीपी योजना के तहत बने आवासों में रह रहे लोगों की पात्रता की जांच होगी। ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ लाभार्थी इन आवासों में स्वयं नहीं रहते हैं। इसके बजाय, उन्होंने अपने आवास किराये पर उठा रखे हैं। गठित समिति इन शिकायतों की गहनता से पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed