फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Committed rape after promising marriage, then married someone else

Moradabad News: शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, दूसरे से की शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Committed rape after promising marriage, then married someone else
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी का वादा कर एक युवक ने शारीरिक शोषण किया। युवती का कहना है कि युवक से उसका करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र की युवती करीब दो साल से कांठ रोड स्थित मार्ट में काम करती है। युवती की बिजनौर निवासी अंकित से ढाई साल से नजदीकियां थीं। युवक कांठ रोड कासमास अस्पताल के नजदीक किराए का कमरा लेकर रहता है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच युवक ने चुपके से अन्य युवती से शादी कर ली। युवती का आरोप है कि 17 अक्टूबर को आरोपी मार्ट पहुंचा। यहां उसने पूछने पर युवती के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने 22 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज किया है। इस बारे में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस विवेचना के आधार पर इस मामले में कार्रवाई करेगी। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed