{"_id":"6113aad48ebc3e5e9c269d31","slug":"collision-between-car-and-bike-five-including-bike-riding-couple-and-their-two-sons-died-in-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसा: संभल में कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दंपती और उनके दो मासूम बेटों समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसा: संभल में कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दंपती और उनके दो मासूम बेटों समेत पांच की मौत
Wed, 11 Aug 2021 04:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 11 Aug 2021 04:17 PM IST
सार
मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे से गांव कादराबाद को जाने वाले संपर्क मार्ग पर सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो मासूम बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बाइक पर पांच लोगों की सवारी और तेज रफ्तार जिंदगी पर भारी पड़ गई। संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र से गुजरते समय तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुए इस हादसे में बाइक चला रहे युवक उसकी पत्नी, दो मासूम बेटों और पिता की मौत हो गई। बाइक सवारों की गोद में बकरी के दो बच्चे भी थे, जिनमें से एक हादसे की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरा निवासी विपनेश (22) डेढ़ साल के बेटे को बदायूं के सहसवान क्षेत्र के गांव से जड़ी-बूटी से तैयार होने वाली कोई दवा दिलाकर बाइक से लौट रहे थे। बाइक पर मासूम के अलावा विपिनेश की पत्नी प्रीति (22), चार वर्षीय बेटा अनिकेत और विपिनेश के पिता रामनिवास (55) भी सवार थे।
विज्ञापन
सहसवान क्षेत्र के गांव कोलियाई में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से विपिनेश ने बकरी के दो बच्चे खरीदे। उन्हें भी बाइक सवारों ने गोद में बैठा रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे से गांव कादराबाद को जाने वाले संपर्क मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गई।
हादसा होते ही बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। आनन-फानन बाइक सवार पांचों लोगों को जुनावई सीएचसी पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने रामनिवास, अनिकेत और आरके को मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों ने विपनेश और प्रीति को जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक समेत उस पर सवार लोगों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस का कहना है कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। उसकी नंबर प्लेट की मदद से चालक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
बुलेरो की टक्कर से एक बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- राकेश कुमार सिंह, सीओ गुन्नौर
बुलेरो की टक्कर से एक बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- राकेश कुमार सिंह, सीओ गुन्नौर