फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Coldest night of the season, mercury three degrees

सीजन की सबसे सर्द रात, पारा तीन डिग्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Coldest night of the season, mercury three degrees
मुरादाबाद। दिन-प्रतिदिन ठंड अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोमवार रात अब तक सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड की वजह से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी जारी की है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को भी गलन बनी रहेगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। सोमवार रात न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस है। मंगलवार को भी दिन में ठिठुरन बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद मौसम में कुछ सुधार होने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को दिन में ठंडी हवा चलने का अनुमान है। इसके अलावा जनपद के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि बहुत आवश्यकता होने पर ही घर से रात्रि तथा सुबह में बाहर निकले। घर में अलाव, रूम हीटर, ब्लोअर जलाकर रखे। ठंड से बचने के लिए चाय, काफी, सूप, गर्म दूध, खजूर आदि का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए स्वेटर, शाल, जैकेट, गर्म इनर, गल्ब्स, मफलर, टोपी पहनें। रात में सोते समय सरसों या तिल के तेल की मालिश करें। रात में सोते समय मोटे कंबल या रजाई ओढ़ कर सोएं। घर में यदि छोटे बच्चे या वृद्ध हैं तो उनका विशेष ध्यान रखें। उनको ठंड लगने या बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। रात में ठंडी चीजें जैसे दही, आइसक्रीम, छाछ, कुल्फी, आदि का सेवन नहीं करें। सुबह नौ बजे के बाद टहलने जाएं। प्रतिदिन योग अथवा व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed