फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CMO questioning DPM who leave city in home quarantine period

होम क्वारंटीन अवधि में छोड़ा शहर, सीएमओ ने किया जवाब तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
CMO questioning DPM who leave city in home quarantine period
मुरादाबाद। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) डा. रघुवीर सिंह होम क्वारंटीन की अवधि में शहर छोड़कर अपने मूल निवास आगरा पहुंच गए। डीपीएम ने आगरा में अपना आरटीपीसीआर सैंपल कराया है। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ ने डीपीएम का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

डीपीएम डा. रघुवीर सिंह की कोविड कंट्रोल रूम में ड्यूटी है। एक अक्टूबर को कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों और डीपीएम का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसमें डीपीएम पॉजिटिव आ गए। कोविड प्रोटोकाल के हिसाब से उनको होम आइसोलेट कर दिया। होम आइसोलेट के बाद सात दिन की अवधि के लिए होम क्वारंटीन भी रहना था। लेकिन डीपीएम 11 अक्टूबर को होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करते ही अपने मूल शहर आगरा पहुंच गए। जबकि, नियमानुसार उनको 18 अक्टूबर तक मुरादाबाद में ही होम क्वारंटीन रहना था। बुधवार को डीपीएम ने आगरा के जिला अस्पताल में अपना आरटीपीसीआर सैंपल भी कराया। हालांकि, आरटीपीसीआर की जांच की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि होम क्वारंटीन अवधि में कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के शहर नही छोड़ सकता है। डीपीएम का जवाब तलब किया गया है। उनसे पूछा गया है कि मुरादाबाद से आगरा तक किस वाहन से गए। सीएमओ डा. गर्ग ने बताया कि यात्रा अवधि में यदि डीपीएम संक्रमण मुक्त नहीं हुए होंगे तो कोरोना दूसरे और उनके परिवार के लोगों तक फैलने का खतरा भी है। 18 अक्तूबर के बाद डीपीएम ड्यूटी ज्वाइनिंग करेंगे और जवाब देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मैने होम आइसोलेट की अवधि पूरी कर ली थी। 11 अक्तूबर को अपने घर आगरा चला गया। वहां आरटीपीसीआर जांच कराई है, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। - डा. रघुवीर सिंह, डीपीएम

- मैने डीपीएम को एक बैठक के लिए फोन किया। डीपीएम ने बताया कि वह आगरा अपने घर गए हैं। होम क्वारंटीन की अवधि में बिना अनुमति शहर छोड़ने पर जवाब तलब किया है। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed