फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CMO and SDM inspected Alshifa Clinic after opening the seal

Moradabad News: सीएमओ और एसडीएम ने सील खुलवाकर अलशिफा क्लीनिक का किया निरीक्षण

Thu, 13 Feb 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 13 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
CMO and SDM inspected Alshifa Clinic after opening the seal
कुंदरकी में सील खुलवा कर अल​शिफा क्लीनिक का निरीक्षण करते सीएमओ, एसडीएम और डीआईओ - फोटो : फोटो स्वास्थ्य ​​विभाग
कुंदरकी।
विज्ञापन

नॉर्मल डिलीवरी के दौरान कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में संचालित अलशिफा क्लीनिक में गांव इमरतपुर सिरसी निवासी पूजा और उसके नवजात शिशु की मौत होने के प्रकरण को लेकर प्रशासन गंभीर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह, एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह और डीआईओ डॉ संजीव बेलवाल ने कुंदरकी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सौरभ बरतरिया के साथ सील खुलवा कर अलशिफा क्लीनिक का निरीक्षण किया। क्लीनिक के अंदर डिलीवरी टेबल और अन्य सामान मिला। इससे स्पष्ट हो रहा था कि क्लीनिक में नॉर्मल डिलीवरी हो रही थी। सीएमओ और एसडीएम ने अन्य जानकारी भी जुटाई है। सीएमओ ने अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, क्लीनिक संचालिका रेहाना परवीन के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे की स्थानीय पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। मुकदमे के विवेचक ने क्लीनिक में जाकर जांच की और संचालिका पर लगे आरोपों के सापेक्ष साक्ष्य जुटाए हैं।
दिव्या डायग्नॉस्टिक सेंटर और हबीबी पैथ लैब को किया सील
कुंदरकी। सीएमओ और एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने कुंदरकी नगर में डींगरपुर रोड पर संचालित दिव्या डायग्नॉस्टिक सेंटर और मोहल्ला नूरूल्ला में संचालित हबीबी पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। डायग्नॉस्टिक सेंटर और पैथ लैब बंद मिले। चिकित्सा अधीक्षक डॉ सौरभ बरतरिया ने बताया कि सीएमओ और एसडीएम के निर्देश पर दिव्या डायग्नॉस्टिक सेंटर और हबीबी पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की विवेचना, क्लीनिक से जुटाए साक्ष्य
कुंदरकी। मां बेटे की मौत के बाद कुंदरकी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सौरभ बरतरिया ने अलशिफा क्लीनिक की संचालिका के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमे की जांच शुरू कर दी है। मुकदमे के विवेचना ने क्लीनिक में पहुंच कर जांच कर चुके है और साक्ष्य जुटााए हैं ताकि पुलिस के स्तर पर मुकदमे की विवेचना आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed