{"_id":"5d1a59558ebc3e3c7239aecd","slug":"cmo-and-cms-dismissed-after-ex-ray-in-district-hospital-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जिला अस्पताल के ‘एक्स-रे’ के बाद सीएमओ, सीएमएस के तबादले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जिला अस्पताल के ‘एक्स-रे’ के बाद सीएमओ, सीएमएस के तबादले
Tue, 02 Jul 2019 12:35 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
जिला अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को अफसरों ने बेहतर दिखाने की लाख कोशिशें काम नहीं आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ 17 मिनट में जिला अस्पताल का सटीक ‘एक्स-रे’ किया। सोमवार को मुरादाबाद सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री और महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कल्पना शर्मा पर तबादले की गाज गिरी। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ज्योत्सना पंत सुरक्षित रही। मंडल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए शासन ने दो ज्वाइंट डायरेक्टर (स्वास्थ्य) भी मुरादाबाद को दिए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के दौरे के वक्त प्रशासन ने कमियों को छिपाने की कोशिशें की थी। मीडिया में इसकी कवरेज के बाद शासन तक मामला गूंजा था। चौबीस घंटों के अंदर ही शासन ने सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री को जिला अस्पताल बरेली में वरिष्ठ परामर्शदाता के तौर पर ट्रांसफर कर दिया। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ. रमेश चंद्र पांडेय को सीएमओ मुरादाबाद के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कल्पना सिंह को जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर स्थानांतरित किया है। जबकि चंदौली के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम ओझा को महिला जिला अस्पताल में सीएमएस का प्रभार दिया गया है। जिला अस्पताल के डॉ. नृपेंद्र कुमार मिश्रा को रामपुर के जिला चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
मंडल को दो जेडी मिले
बदायूं के सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद को मुरादाबाद मंडल में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में बतौर संयुक्त निदेशक भेजा गया है। रामपुर के जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. बृज मोहन नागर को भी संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य बनाया है।