फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CM Yogi will hold public meeting in Amroha, pay tribute former MP Sarvesh Singh in Moradabad

अमरोहा में योगी : शरीयत नहीं संविधान से चलता है देश, कहा- सपा के लोगों ने किया था बाबू कल्याण सिंह का अपमान

Tue, 23 Apr 2024 01:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 01:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा में जनसभा के दौरान कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आतंकी घटनाए चरम पर थी। कांग्रेस ने 1970 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था, गरीबी तो नहीं मिटी लेकिन एक परिवार को देश के संसाधनों को लूटने की पूरी आजादी मिल गई। जनसभा के बाद सीएम मुरादाबाद जाकर भाजपा के प्रत्याशी रहे सर्वेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
CM Yogi will hold public meeting in Amroha, pay tribute former MP Sarvesh Singh in Moradabad
अमरोहा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा के रहरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज में जनसभा के दौरान योगी ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए वीर बजरंगी का नारा लगवाकर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है।

विज्ञापन

भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत

यूपी के भी आठ जिले में मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि फिर मोदी सरकार बनने वाली है। मोदी सरकार ने देश की तकदीर बदल दी है। देश के अंदर सुरक्षा का माहौल बदल दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश के अंदर आतंकी वारदात होते थे। बम विस्फोट से लोग भयभीत रहते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अब पाकिस्तान देता है सफाई

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद का खात्मा कर दिया गया। अब देश में कही पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है। कांग्रेस के समय आतंकी की घटनाएं आए दिन होती थी। इसको कारण कांग्रेस नेताओं का आंख और कान बंद कर देना था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने हमेशा अपराधियों का साथ दिया। उन्होंने अयोध्या और काशी मंदिर को तोड़ने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया। 

गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना

सीएम ने कहा कि आज अमरोहा लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हाईवे और एक्सप्रेस वे कैसे होते हैं यह अमरोहावासियों से बेहतर कौन जान सकता है। अब यहां से दिल्ली की दूरी दो घंटे में  तय होती है। प्रदेश और केंद्र सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना चला रही है। कांग्रेस ने 1970 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था। गरीबी तो नहीं हटी लेकिन एक एक परिवार को देश को लूटने की छूट मिल गई।

बाकी लोग कहां जाएंगे

पूर्व पीएम मनमोहन ने कहा था कि देश की जमीन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है लेकिन बाकी लोग कहां जाएंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में सरिया कानून लागू करने की बात कही गई है। यह देश शरीयत से नहीं कानून से चलेगा।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो सपना पूर्व सीएम बाबू कल्याण सिंह ने देखा था, वह आज पूरा हो रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। लेकिन जब उनका देहांत हुआ तो समाजवादी पार्टी के लोग गए भी नहीं। सपा के लोगों ने बाबू कल्याण सिंह का अपमान किया था। प्रदेश में विकास की योजनाओं को पंख लग रहे हैं।

आतंकियों की अब आरती नहीं उतारी जाती

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने देश से आतंकवाद का सफाया कर दिया है। एक गलत वोट इसे फिर से बढ़ावा दे सकता है। अब भाजपा सरकार में आतंकवादियों कि आरती नहीं उतारी जाती। अब
कांवड़ यात्रा शान के साथ निकलती है। कांग्रेस के समय में गरीबी बढ़ी और आज विकास के साथ देश और प्रदेश आगे बढ़ रहे हैं।

भारत माता की जय नहीं कहने वाले को न चुनें

योगी ने सांसद दानिश अली का नाम लिए बगैर कहा कि जो व्यक्ति संसद में भारत माता की जय नहीं कहता हो उसे सांसद नहीं चुना जाना चाहिए। मौजूदा सांसद ने स्थानीय लोगों के साथ विश्वासघात किया। पहले हाथी के चिह्न पर चुनाव लड़ा अब दूसरा दल पकड़ लिया।

कहा कि देश को सुरक्षित रखने के लिए सभी का वोट बेहद जरूरी है। देश को आगे बढ़ाने के लिए मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। 

रहरा की सभा के बाद मुख्यमंत्री मुरादाबाद के गांव रतुपुरा गए। वहां वह पूर्व सांसद एवं मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी रहे सर्वेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की। सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया था।



सीएम का हेलिकॉप्टर उतरने के लिए सुखदेई स्मारक महाविद्यालय में हेलीपैड बनाया गया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के देखते हुए रतुपुरा गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed