{"_id":"5fd3aeb86218f6410c17332b","slug":"cm-yogi-will-come-to-moradabad-on-saturday-will-do-a-divisional-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मुरादाबाद आएंगे सीएम योगी, करेंगे मंडलीय समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मुरादाबाद आएंगे सीएम योगी, करेंगे मंडलीय समीक्षा
Sat, 12 Dec 2020 12:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद में मंडलीय समीक्षा करेंगे। लगभग ढाई घंटे मुरादाबाद में रहने के बाद वह गाजियाबाद रवाना होंगे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को मिले कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर आज दोपहर दो बजे मुरादाबाद के सर्किट हाउस में पहुंचेगा। दो से ढाई बजे तक का समय आरक्षित है। ढाई बजे से शाम चार बजे तक मुख्यमंत्री मंडल के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
चार बजे से साढ़े चार बजे तक वेबिनार के माध्यम से वह पूर्वांचल सतत विकास राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। साढ़े चार बजे वह हेलीकॉप्टर से सीआईएसएफ कैंपस गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के शनिवार के दौरे के लिहाज से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन