फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi's first visit today in West UP amidst the peasant movement

किसान आंदोलन के बीच वेस्ट यूपी में सीएम योगी का पहला दौरा आज, मुरादाबाद में करेंगे मंडल समीक्षा

Sat, 12 Dec 2020 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Dec 2020 02:02 AM IST
सार

  • सीएम जानेंगे जनप्रतिनिधियों से कि इस आंदोलन से वेस्ट यूपी का मिजाज कितना है गर्म
  • रामपुर में अब भी हाईवे पर चल रहा है किसानों का धरना
  • किसान आंदोलन के नफा नुकसान पर होगा अहम मंथन

विज्ञापन
CM Yogi's first visit today in West UP amidst the peasant movement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच पहली बार सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी में आ रहे हैं। वह शनिवार को मुरादाबाद में होंगे और यहां पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से किसानों के आंदोलन पर भी बात करेंगे। यह जानने की कोशिश करेंगे कि किसानों के इस आंदोलन से पश्चिमी यूपी का मिजाज कितना गर्म है। इससे किसको कितना नफा नुकसान हो सकता है। साथ ही विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन


किसान आंदोलन में पश्चिमी उप्र के किसान भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भारत बंद के आह्वान के दिन वेस्ट यूपी के सभी जिलों में किसानों ने हुंकार भरी थी। मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल आदि के किसानों ने भी इस आंदोलन में महती भूमिका अदा की है। मुरादाबाद में तो प्रशासन ने अपनी रणनीति से फिर भी चक्का जाम आदि पर कुछ हद तक अंकुश लगाया पर अन्य जिलों में किसानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हाईवे तक जाम किया था। 
विज्ञापन


इस बीच रामपुर में भी नैनीताल हाईवे पर किसानों का धरना शुरू हो गया है। गुरुवार को हाईवे पर जमे किसानों ने शुक्रवार को भी रुख नहीं बदला। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद दौरा तय हुआ है। मुरादाबाद में शनिवार को वह जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। इस बैठक में चार मंत्री समेत 14 विधायक, चार एमएलसी, छह जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की भी मौजूदगी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीएम अपनी टीम से विकास तथा अन्य मुद्दों पर तो बात करेंगे ही पर असली मुद्दा किसान आंदोलन है। वेस्ट यूपी में इसका क्या प्रभाव चल रहा है और इसका कितना असर चुनाव में हो सकता है, इस पर मंथन होगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों को लगाया जाएगा कि वे किसानों के बीच जाकर इस कानून के सकारात्मक पहलू को रखें। इस बैठक के बाद में सीएम मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों से भी इस पर जानकारी ले सकते हैं। यहां के बाद  सीएम 13 दिसंबर को मेरठ में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां भी इस नब्ज को टटोलने की कवायद की जाएगी।

दिन भर चल चलती रहीं तैयारियां
सीएम के आगमन को लेकर दिन भर तैयारियां चलती रहीं। जहां सड़कों को चमकाया गया तो वहीं सर्किट हाउस को भी  चकाचक किया गया। हालांकि सीएम सीधे सर्किट हाउस में हैलीकॉप्टर से आएंगे और उसी से उड़ जाएंगे पर फिर भी सड़कों पर काम होता रहा। अधिकारी विभागवार समीक्षा कर आंकड़ों को दुरुस्त करने में लगे  रहे।


उठेगा विश्वविद्यालय और मेडिकल कालेज का मुद्दा
मुरादाबाद में न तो कोई सरकारी विश्वविद्यालय है और न ही राजकीय मेडिकल कालेज। इनकी मांग काफी दिनों से उठाई जा रही। शहर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि वह फिर से सीएम के आगे इसकी मांग करेंगे। चूंकि विश्वविद्यालय से हजारों छात्रों को  सीधा लाभ होगा तो पहले चरण में कम से कम इसे अवश्य हरी झंडी दे दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed