फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM was overwhelmed after seeing glimpses of four eras in twenty minutes

Moradabad News: बीस मिनट में चार युगों की झलक देख अभिभूत हुए सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
CM was overwhelmed after seeing glimpses of four eras in twenty minutes
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर को वेस्ट म्यूजियम और स्पंदन सरोवर का भी उपहार दिया है। कांशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में बने देश के सबसे बड़े वेस्ट म्यूजियम और दिल्ली रोड पर तैयार स्पंदन सरोवर का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वेस्ट म्यूजियम के साथ स्पंदन सरोवर में आयोजित म्यूजिकल लेजर शो का भी आनंद लिया। यहां वह पूरे 20 मिनट तक रुके रहे और चारों युगों की झलक और कल्कि अवतार की कथा को देखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिल्ली रोड स्थित आवास विकास फेस-2 में स्मार्ट सिटी की ओर से लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से बने स्पंदन सरोवर का उद्घाटन किया। तालाब को वाटर पार्क में तब्दील कर यहां वाटर स्क्रीन, लेजर और म्यूजिक के मेल से तैयार किया गया शो भी उन्होंने देखा जिसमें सतयुग से लेकर कलियुग तक की झलक और अंत में कल्कि अवतार का चित्रण किया गया था। मुख्यमंत्री ने शो की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान न सिर्फ शहरवासियों के लिए एक सुंदर पर्यटन स्थल बनेगा बल्कि बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन और ज्ञान का केंद्र भी होगा।
विज्ञापन

स्पंदन सरोवर के लेजर शो में लगभग 100 मीटर ऊंचे पानी के फव्वारों के साथ ऐतिहासिक व धार्मिक थीम पर आधारित दृश्य प्रस्तुत किए गए। तालाब के किनारे बैठने के लिए सुंदर दीर्घा भी बनाई गई है जहां लोग परिवार संग बैठकर शो का आनंद ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नगर निगम की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए वेस्ट म्यूजियम का भी उन्होंने उद्घाटन किया। इस म्यूजियम का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ कूड़ा प्रबंधन का तकनीक नहीं बल्कि एक जनजागरूकता अभियान की तरह भी काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने म्यूजियम में लगे ओपन थिएटर, स्क्रैप मटेरियल से बने उत्पादों और बच्चों के लिए उन्नत तरीके से तैयार होने वाले गेम्स की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम स्वच्छ भारत अभियान की भावना को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाएगा और लोगों की सोच में बदलाव लाएगा। मालूम हो कि इस म्यूजियम में कूड़े से जुड़े हर पहलू को डिजिटल माध्यम से दर्शाया गया है। म्यूजियम में कूड़े के स्रोत, निस्तारण, जनभागीदारी, निगम की भूमिका और कूड़े से जुड़े व्यवसायिक मॉडल्स को छह जोन में बांटकर प्रदर्शित किया गया है। यहां लगे इंटरैक्टिव गेम्स के जरिए बच्चे कूड़े से जुड़े स्टार्टअप्स की जानकारी भी पा सकते हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बने राष्ट्रीय गौरव स्मारक, एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 36 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, 120 वेंडिंग कियोस्क, 276 पार्कों में ओपन जिम, कॉमन फैसिलिटी सेंटर फॉर ब्रास फर्नेस, दांडी स्मारक आदि योजनाओं का भी लोकार्पण किया। नगर आयुक्त ने बताया शहर में पर्यटन, स्वच्छता और जनजागरूकता को एक साथ जोड़ने वाले स्पंदन सरोवर और वेस्ट म्यूजियम को इसी सप्ताह से शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा।

- युवाओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे
मुख्यमंत्री जब स्पंदन सरोवर पहुंचे तो वहां स्थानीय लोगों की भीड़ ने भी उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। वह घंटे भर पहले से सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम का काफिला पहुंचा तो मौजूद लोगों ने जय हो महाराज की और जय श्रीराम के नारे लगाए। सीएम योगी इस नारे को सुनकर मुस्करा उठे और हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया।

00

- शाम में सीएम, दोपहर में बनाई गई सड़क
सीएम के कार्यक्रम ने अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। शाम के समय सीएम को स्पंदन सरोवर का उद्घाटन करना था लेकिन पूरी सड़क दोपहर तक गड्ढों से पटी हुई थी। बारिश की वजह से इन गड्ढों में पानी भी भरा हुआ था। ऐसे में अधिकारियों ने पूरे दिन मशक्कत की और गड्ढों से पानी बाहर निकालकर गड्ढों को भरने का काम किया। स्थिति यह रही कि सीएम के आगमन से एक घंटे पहले तक सड़क की मरम्मत का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed