{"_id":"6254797f2a315264a22f2d21","slug":"clu-found-train-loot-case-city-news-mbd424443296","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल के लुटेरों ने ही की थी ट्रेनों में लूट, सूबत मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल के लुटेरों ने ही की थी ट्रेनों में लूट, सूबत मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गोविंद नगर आउटर पर शनिवार देर रात दो एक्सप्रेस ट्रेनों में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी स्थानीय थे। जीआरपी को इस संबंध में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। सोमवार को जीआरपी ने लूट की घटनाओं के संबंध में क्षेत्र में घूमकर लोगों से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जीआरपी का कहना है कि बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा घटना के समय वहां आरपीएफ की पिकेट मौजूद नहीं थी। इसके चलते पिकेट ड्यूटी वाले आरपीएफ के जवानों को लाइन हाजिर किया गया है।
शनिवार देर रात 01.40 बजे फैजाबाद-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस और 02.45 बजे लालकुंआ-अमृतसर एक्सप्रेस में चार नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों और तमंचों के बल पर यात्रियों को लूटा था। विरोध करने पर यात्रियों की पिटाई की गई थी। सात यात्री घायल हो गए थे। जबकि 10 से अधिक यात्रियों से मोबाइल, पर्स, नकदी, ज्वैलरी आदि चीजें लूटी गईं थीं।
जीआरपी, आरपीएफ ने पहली घटना से सचेत होकर मौके पर टीमें नहीं भेजीं। इसका फायदा उठाकर लुटेरों ने दूसरी ट्रेन के यात्रियों से भी सामान लूट लिया था। मामला उत्तर रेलवे के मुख्यालय पहुंचा तो प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही पुलिस टीम को उनकी लापरवाह कार्यशैली के लिए सख्त लहजे में हिदायत दी थी। सोमवार को जांच पड़ताल करने के बाद पाया गया कि लूट वाले स्थान पर अक्सर मालगाड़ियों में चोरी होती रही है। आसपास के कुछ शरारती तत्व मालगाड़ी से लोहा, सीमेंट, कोयला आदि चीजें चुरा लेते हैं। जीआरपी के मुताबिक उस स्थान पर यात्री गाड़ी में लूट की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग में लापरवाही के कारण आरपीएफ की पिकेट लाइन हाजिर
मुरादाबाद। गोविंदनगर आउटर पर मालगाड़ियों में चोरी आम बात है। इसके चलते इस स्थान को संवेदनशील मानकर आरपीएफ ने पिकेट की तैनाती कर रखी है। शनिवार देर रात घटना के समय वहां आरपीएफ की पिकेट मौजूद नहीं थी। इसके चलते पिकेट ड्यूटी वाले आरपीएफ के जवानों को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं जीआरपी के आला अधिकारियों ने भी घटना पर संज्ञान लेकर बिंदुवार जानकारी ली है। साथ ही वर्तमान स्थिति से भी अपडेट रखने के लिए कहा है।
वर्जन
पहली लूट की घटना की जानकारी जीआरपी को रात 02.07 बजे मिली थी। तब तक ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से निकल चुकी थी। इसलिए हापुड़ में यात्रियों से पूछताछ की गई। 02.45 बजे लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस की घटना के लिए टीम से जवाब मांगा गया है। लुटेरों के लोकल होने की जानकारी सामने आई है। इसी बिंदु पर जांच जारी है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
- अपर्णा गुप्ता, एसपी जीआरपी