फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cloudy since morning in Moradabad, chances of rain, two degree rise in night temperature

Moradabad Weather: बादल छाए रहने से गर्मी से राहत, बारिश के आसार, रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी

Wed, 02 Aug 2023 12:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 02 Aug 2023 12:53 PM IST
सार

मुरादाबाद में सुबह से बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Cloudy since morning in Moradabad, chances of rain, two degree rise in night temperature
मुरादाबाद में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के बीच निकली धूप की वजह से उमस ने लोगों को परेशान किया। इन दिनों तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही आसमान में अचानक बादल छा गए। दोपहर तक बादल छाए हुए थे। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटे की अपेक्षा अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को सुबह वातावरण में नमी 80 फीसदी दी। शाम को 73 फीसदी नमी दर्ज की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह का कहना है कि बारिश के आसार बन रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed