फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cloudy and light rain expected for 3 days from today

आज से 3 दिन तक बादल छाने और हल्की बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cloudy and light rain expected for 3 days from today
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। सोमवार को उमस भरी गर्मी के बाद बादल छा गए। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से गुरुवार तक बादल और हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और गुजरात से आने वाली हवा की वजह से पश्चिमी यूपी के अलावा पहाड़ों पर बारिश हो सकती है। मंगलवार से गुरुवार तक बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि चटख धूप खिलते ही फिर तापमान बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से मौसम साफ था। इससे तेज धूप खिली थी। उमस होने की वजह से शहरवासी गर्मी से परेशान हो रहे थे, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। हल्की सी धुंध के साथ आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed