फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clouds blocked the moon's path... married women kept gazing at the sky, hoping for a glimpse.

Moradabad News: बादलों ने रोकी चांद की राह...दीदार के लिए आसमान निहारती रहीं सुहागिनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Clouds blocked the moon's path... married women kept gazing at the sky, hoping for a glimpse.
मुरादाबाद। हाथों में पूजा की थाली, चेहरे पर चांद के दीदार की उम्मीद और मन में पति की लंबी आयु की कामना। करवाचौथ पर बृहस्पतिवार की रात शहर में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद सुहागिनें सोलह शृंगार कर चांद निकलने की प्रतीक्षा करती रहीं लेकिन चांद पर बादलों का पहरा रहा। कई इलाकों में चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके। ऐसे में महिलाओं ने पुरोहितों के बताए समय पर पूजा-अर्चना कर व्रत खोला, जबकि कुछ महिलाएं देर रात तक आसमान निहारती रहीं।
विज्ञापन

शहर के कॉलोनियों, सोसायटियों और मंदिरों में सुबह से ही करवाचौथ को लेकर उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। शाम होते ही तैयारियां तेज हो गईं। किसी ने लाल जोड़ा पहनकर सोलह शृंगार किया तो किसी ने हाथों में रची मेहंदी के साथ पूजा की थाली सजाई। महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजन किया। वहीं वेबग्रीन, आकाश रेजिडेंसी, आकाश होम्स और टीडीआई सिटी समेत कई सोसायटियों में महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


00
कोठीवाल नगर में महिलाओं ने किया पूजन
मुरादाबाद। कोठीवाल नगर में महिलाओं ने करवाचौथ पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान तान्या तलवार, दीप्ति ढींगरा, रितु तलवार, अर्चना ढींगरा, नीरा ढींगरा, सिमर कौर, सोनिया ढींगरा, इंदरजीत कौर, कमलेश कुकरेजा, आस्था कुकरेजा, सुहावी कौर और सुख कौर सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
लाजपत नगर में सामूहिक पूजन
मुरादाबाद। लाजपत नगर में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करवाचौथ का पूजन किया। व्रत रखकर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन में पूर्णिमा खन्ना, सेठ, निशा, कुक्की, मोनिका, प्रीति, राधिका, अंशु और मधु सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
00
गौर ग्रेसियस सोसायटी में दिखा उत्साह
मुरादाबाद। गौर ग्रेसियस सोसायटी में महिलाओं ने करवाचौथ पर व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। कार्यक्रम में मेघा अग्रवाल, वाणी खन्ना, निशा चौधरी, ग्रेटा और दिव्या सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
00
टीडीआई सिटी के आश्रम में सामूहिक पूजा
मुरादाबाद। टीडीआई सिटी स्थित आश्रम में महिलाओं ने एकत्र होकर करवाचौथ का पूजन किया। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। सामूहिक पूजा में चारू भाटिया, शिल्पी अरोड़ा, लीना जडेजा, मेघा मदान, विभा अरोड़ा और नीतू अरोड़ा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
00
रामगंगा विहार फेज-2 में महिलाओं ने मनाया करवाचौथ
मुरादाबाद। रामगंगा विहार फेज-2 में महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। पूजा-अर्चना के बाद पुरोहित के बताए समय पर व्रत खोला। इस अवसर पर पूजा राणा, प्रियंका कालरा, साक्षी कालरा और प्रीति खन्ना सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
00
जयंतीपुर में परिवार ने मनाया करवाचौथ
मुरादाबाद। जयंतीपुर में शशि वाला रस्तोगी और तपस्या रस्तोगी ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला। इस दौरान अनिल कुमार रस्तोगी, पवन कुमार रस्तोगी, सौरव रस्तोगी और नंदिनी रस्तोगी सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

00
प्रीत विहार में महिलाओं ने किया करवाचौथ पूजन
मुरादाबाद। खुशहालपुर स्थित प्रीत विहार में महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत रखा और पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिखा ठाकुर, दीपा, रेखा सैनी, सीमा सैनी, कविता शुक्ला, सुनीता कश्यप, संगीता शर्मा और इशिका शुक्ला सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

00
अशोक नगर में महिलाओं ने रखा व्रत
मुरादाबाद। अशोक नगर में महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान मिलन गुप्ता, शिवम गुप्ता, श्याम गुप्ता और पूजा गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed