फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cloths market come back in festiv season

त्योहारों से पहले गुलजार होना शुरू हुआ कपड़ा बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
cloths market come back in festiv season
लाइनपार में कपडे की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में सन्नाटे में डूबे रहे कपड़ा बाजार को अब त्योहारों से उम्मीदें हैं। त्येाहारों के बाद नवंबर अंत में और दिसंबर में शादियों के समय के लिए बाजार में उत्साह छाने लगा है। ग्राहकों के अलावा अब स्थानीय स्तर के दुकानदार कपड़ा कारोबारियों के पास पहुंच रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि त्योहार पर माल लेने के लिए वह पिछला बकाया चुकता कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में उछाल आने की पूरी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

23 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन से बंद हुए बाजार में कपड़ा कारोबारियों के लिए भी निराशा का माहौल रहा। अप्रैल से जून तक शादियों का सीजन चलने के अलावा ईद के त्योहार पर भी दुकानें बंद रहीं थीं। दुकानदारों का कहना है कि शादियों के बाद ईद के त्योहार पर सबसे अधिक कपड़ों की बिक्री होती है। अनलॉक होने के बाद भी ग्राहकों ने कपड़ा बाजार से दूरी बनाए रखी थी। करीब छह महीने बाद अब दुकानदारों के चेहरे पर खुशी लौटने लगी है।
विज्ञापन

ग्राहकों का रुझान अच्छा लग रहा है। शादी की तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है। सूरत, मुंबई, जयपुर, बैंगलोर से माल मंगवा लिया है। छह महीने में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। अभी बिक्री में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। बाजार नियमित होने लगा है। ग्राहकों ने मास्क के साथ दुकानों पर आना शुरू कर दिया है। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक आना शुरू हो गए हैं। रिटेल में 15 से 20 ग्राहकों के अलावा करीब दस दुकानदार प्रतिदिन आ जाते हैं। काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गिरीश भंडूला, कपड़ा कारोबारी।
जिन स्थानीय दुकानदारों पर पिछला बकाया था, अब वह रुपये लेकर आ रहे हैं और नये उधार में कपड़ा खरीद रहे हैं। सूरत और मथुरा से माल आता है। साड़ियां आती हैं। पहले बनारस और जयपुर से आता था, लेकिन अब बंद कर दिया है। 17 अक्तूबर से खरीदारी के लिए दुकानदारों की संख्या बढ़ जाएगी। काशीपुर, रामपुर, ठाकुरद्वारा, शेरकोट और धामपुर, अमरोहा, श्यौराह, रामपुर स्वार आदि क्षेत्रों से कपड़ा खरीदने से आते हैं। कुछ स्थानों से बुकिंग आना शुरू हो गई है। डिलीवरी नवरात्र से लेना शुरू करेंगे।
- सुरजीत सिंह डोड़ा, कपड़ा कारोबारी।
त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में बाजार अच्छा होने की उम्मीद है। सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, कलकत्ता, लुधियाना, अमृतसर से माल मंगाना शुरू कर दिया है। स्थानीय स्तर के दुकानदार भी माल खरीदने लगे हैं। सामान्य ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। हमारे यहां 40 फीसदी काम शुरू हो गया है। रिटेलर्स दुकान पर आने के बजाय आनलाइन ऑर्डर दे रहे हैं।

- विनय सपड़ा, कपड़ा कारोबारी।
होलसेल का काम है। मुरादाबाद के अलावा आस-पास के जनपदों से दुकानदार खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने के बाद हमने भी अपनी खरीद की क्षमता बढ़ा दी है। भीलवाड़ा, मुंबई आदि स्थानों से कपड़ा आता है। सामान्य ग्राहकों की खरीदारी हमारे यहां से नहीं होती है।
- राकेश बटला, कपड़ा कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed