फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clean water is not available, broken roads are causing trouble.

Moradabad News: साफ पानी मिला नहीं, टूटी सड़कें दे रहीं परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Clean water is not available, broken roads are causing trouble.
मुरादाबाद। जल जीवन मिशन के तहत किए गए अधूरे कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। कहीं पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़के खोदकर छोड़ दी गईं है तो कहीं सड़कों की मरम्मत ठीक से नहीं हो पाई है। कई घरों में टोटियां तो लगा दी गईं हैं, पर अभी भी लोग पानी का इंतजार है। लोगों का कहना है कि जल जीवन मिशन शुरू होने से खुशी हुई थी कि उन्हें भी साफ पानी मिलेगा लेकिन साफ पानी तो मिला नहीं, अब टूटी गलियों व सड़कों से परेशानी और बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन



मैसूवाला में सड़कें खोद कर छोड़ीं, नहीं आ रहा टोंटियों में पानी

ठाकुरद्वारा। गांव मैसूवाला में करीब तीन वर्ष पहले जल जीवन मिशन का काम शुरू हुआ। जलापूर्ति के लिए पूरे गांव में पाइप लाइन के लिए सड़कें खोद दी गईं लेकिन अभी तक खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है। क्षतिग्रस्त सड़कों से लोग परेशान हैं। थोड़ी सी बारिश में सड़कों पर कीचड़ हो जाता है। गांव के घरों में टोंटियां लगा दी गई हैं लेकिन अभी तक पानी पहुंचा है। मैसूवाला ग्राम पंचायत के गांव तरफ दलपत में पानी की आपूर्ति के लिए दोनों गांव के लिए टैंक का निर्माण शुरू हुआ जो अभी भी तरफ दलपत में अधूरा है। ग्राम पंचायत के प्रधान गांव तरफ दलपत की निवासी हैं। जल जीवन मिशन योजना पूरी नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। गांव के अभिषेक कुमार ने बताया कि पूरे गांव में पानी की आपूर्ति के लिए सड़कें खोद दी गई हैं। इन रास्तों पर चलना दूभर हो गया है। सोनम ने बताया कि साफ पानी मिलने के बजाय परेशानियां मिल रही हैं। ग्राम प्रधान पति केशव कुमार का कहना है कि अधूरे टैंक का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। बोरिंग से ही कभी-कभी गांव तरफ दलपत में पानी दिया जाता है लेकिन उसका प्रेशर न होने से कुछ देर हो पानी आता है जबकि उन्होंने गांव में मैसूवाला में अभी पानी आपूर्ति शुरू न होने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




हरोरा में दो साल के बाद भी ठीक नहीं हो पाया उखड़ा हुआ खड़ंजा


बिलारी। ब्लॉक के हरोरा गांव की आबादी में पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखड़ा हुआ खड़ंजा दो साल बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं हो पाया है। हरोरा गांव की आबादी के पश्चिम में बिलारी रोड के किनारे बना हुआ ओवरहेड टैंक लगभग दो साल से अधूरा पड़ा है। हरोरा गांव में हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। गांव की आबादी के अधिकतर रास्तों में खड़ंजा लगा हुआ है। पाइप लाइन बिछाने के दौरान खड़ंजा उखाड़ा दिया गया था, उसे जलनिगम के ठेकेदार द्वारा ठीक नहीं कराया गया। उखड़े खड़ंजे की कहीं तो ईंटे टूट गईं तथा कहीं पुरानी ईंटे उठाकर गायब कर दी गईं। हरोरा गांव के प्रधान राजू सिंह ने बताया कि आबादी के रास्तों का उखड़ा खड़ंजा ठीक कराने के लिए पंचायतराज विभाग और जलनिगम के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। हरोरा गांव के पूर्व प्रधान चौधरी अतुल कुमार का कहना था कि पाइप लाइन बिछाने के बाद उखड़े खड़ंजे को मजबूरन कहीं तो ग्रामीणों ने स्वयं ठीक कर लिया तथा कहीं खड़ंजे के गड्ढे में मलबा डाल दिया गया। हरोरा गांव निवासी मीना देवी ने बताया कि टूटे रास्ते से आने जाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने अधूरे ओवरहेड टैंक शीघ्र निर्माण कराने व उखड़े खड़ंजे को ठीक कराने की मांग की। संवाद

-----------------



राजीपुर खद्दर में ओवरहेड टैंक अधूरा, पानी भी नहीं मिलता, मुख्य रास्ता भी खराब

कांठ। छजलैट के खादर स्थित गांव राजीपुर खद्दर में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को पीने का साफ पानी देने के लिए कई साल पहले काम शुरू हुआ था। बोरिंग कर उसका कमरा बनाया गया। इस कमरे फिलहाल भूसा भरा हुआ है। खोदी गई सड़क की सही से मरम्मत नहीं की गई है।

इसी के साथ सोलर सिस्टम का खाली फ्रेम है, यहां पैनल नहीं लगाए गए। ओवरहेड टैंक के लिए पिलर बनाए, लेकिन वाटर टैंक नहीं बनाया गया। गांव में पाइप लाइन बिछाई गई कुछ घरों में टोंटी के पाइप भी लगाए गए, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हुई है। खोदने के बाद सही मरम्मत न करने से दो गांवों को जोड़ने वाले उबड़-खाबड़ हुए मुख्य रास्ते में ग्रामीण व राहगीर गिरते रहते हैं। गांव के ऋषिपाल ने कहा कि एक साल से काम बंद है। ओवरहेड टैंक नहीं बना और न ही पानी मिला है। जसवंत ने कहा कि मुख्य रास्ता खराब होने से गांव वालों के साथ अन्य राहगीरों को भी परेशानी होती है। ग्राम प्रधान महेश कुमार का कहना है कि जल जीवन मिशन का काम गांव में एक साल से बंद हैं। कुछ स्थानों पर ही पाइप लाइन बिछाई गई है, उन्होंने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई, ठेकेदार से भी बात की, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। संवाद

------------



दरियापुर में खोदाई के बाद रास्तों की नहीं हुई मरम्मत



कांठ। तहसील के गांव दरियापुर में ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत साफ पानी दिए जाने के उद्देश्य से करीब दो साल पहले काम प्रारंभ हुआ था। बोरिंग और चहारदीवारी बनाई गई। मगर ओवरहेड टैंक बनाने की शुरुआत तक नहीं की गई।

यहां गांव में भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव के सीमेंटेड हर रास्ते और गली में खोदाई की गई लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद खोदे गए रास्तों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। किसी भी रास्ते की मरम्मत नहीं की गई। गांव के योगराज सिंह और सत्यपाल सिंह ने कहा कि खोदाई के बाद से टूटे पड़े इन रास्तों में ग्रामीण, बच्चे गिरकर चोटिल होते रहते हैं, मांग के बाद भी इन्हें दुरुस्त नहीं किया गया। बारिश में हालात और खराब हो जाते हैं। अब एक साल से काम बंद है। किशन स्वरूप और इमारत सिंह ने कहा कि जब से काम बंद है, तब से किसी भी जिम्मेदार या ठेकेदार ने यहां पलट कर नहीं देखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी तो मिला नहीं, गांव के सारे रास्ते और खराब कर दिए गए। संवाद




-------------------



भैसोड़ में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अधर लटका

कुंदरकी। ब्लॉक की ग्राम पंचायत भैसोड़ और उनके मजरा मानकपुर में जल जीवन मिशन की कवायद पूरी नहीं हो पाई है। ग्राम प्रधान प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तीन साल पहले शुरूआत में कार्य तेजी से चला था जिसके तहत पूरे गांव में पाइप पाइन में बिछाई गई और गड्ढों को पाट दिया गया था लेकिन ओवरहेड टैंक का कार्य पूर्ण होने से पहले से रोक दिया गया। जबकि मजरा मानकपुर में पाइप लाइन अभी तक नहीं बिछाई गई है। साथ ही नलकूप का बोरिंग हो गया और सोलर सिस्टम लगाने को स्टैंड भी आपूर्ण हालत में खड़ा है। वहीं राजबहादुर सिंह और सुरेश सैनी का कहना कि शहरों की तरह गांवों में भी जनहित को ध्यान रखते हुए जल्द-जल्द से रुके निर्माण कार्य पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। संवाद

---------------------

ग्राम दांडी दुर्जन में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अधूरा



सिरसवां दोराहा/भगतपुर। क्षेत्र पंचायत भगतपुर टांडा के ग्राम दांडी दुर्जन में जल जीवन मिशन के तहत दो वर्ष पूर्व ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। गांव में पाइपलाइन भी डाल दी है लेकिन ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अधूरा है। जिससे ग्रामीण पेज शुद्ध पेयजल से वंचित हैं। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू करने तथा शीघ्र जलापूर्ति देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed