{"_id":"614248e78ebc3e213707589c","slug":"class-xii-student-dies-after-being-hit-by-a-train-in-moradabad-city-news-mbd40281719","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर बारहवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर बारहवीं के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर बारहवीं के छात्र की मौत हो गई। वह हादसे के समय कोचिंग से घर लौट रहा था।
कटघर के भैंसिया गांव निवासी फहीम का 17 वर्षीय बेटा शुएब बारहवीं कक्षा का छात्र था। वह रोज की तरह बुधवार सुबह कोचिंग गया था। कोचिंग के बाद छात्र अपने घर लौट रहा था। भैंसिया गांव के पास ही दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में शुएब आ गया।
ट्रेन गुजर जाने के बाद लोगों ने रेल ट्रैक पर छात्र का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसी दौरान छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान शुएब के रूप में की। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।