फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clash with the team that arrived to remove encroachment in Chandranagar

Moradabad News: चंद्रनगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Clash with the team that arrived to remove encroachment in Chandranagar
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने शनिवार को चंद्रनगर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने वार्ड के पार्षद द्वारा नाली पर किए गए अतिक्रमण को छोड़ने तथा शेष अन्य लोगों का अतिक्रमण तोड़ने का आरोप टीम पर लगाया। इसे लेकर नगर निगम टीम और वहां के लोगों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक भी हुई। टीम ने पार्षद के घर के आगे नाले पर बनाई गई स्लैब को भी जब तोड़ा तब लोग शांत हो सके। विवाद के चलते करीब आधा घंटे अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शहर के नाले, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए नगर निगम प्रशासन रोस्टर बनाकर अतिक्रमण हटा रहा है। शनिवार नगर निगम की प्रवर्तन टीम बुलडोजर और प्रवर्तन दल के साथ वार्ड-17 के मोहल्ला चंद्रनगर पहुंची। निगम अधिकारियों को यहां नाली-नालों पर अतिक्रमण करने की शिकायतें भी मिल रही थी। टीम को यहां तीन दुकानों के आगे नाली पाट कर किया गया अतिक्रमण मिला। एक स्थान पर नाली को दीवार के अंदर ले लिया गया था। जबकि कई स्थानों पर नाली के ऊपर स्लैब डाल कर उसे निजी उपयोग के लिए घेर लिया गया था। नगर निगम टीम के बुलडोजर ने सभी को ध्वस्त कर दिया। नाली के ऊपर पड़े टीन शेड को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई क्षेत्रीय पार्षद कमला शर्मा के आवास के आगे से शुरू की गई। इसे लेकर कॉलोनी के कुछ लोगों ने निगम टीम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। इसे लेकर निगम टीम से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में निगम की टीम पार्षद के आवास के पास पहुंची। वहां भी नाली पर स्लैब डाल कर अतिक्रमण किया गया मिला। निगम टीम ने वहां भी तोड़फोड़ की तब लोग शांत हो सके। विरोध करने वाले लोगों का आरोप है कि निगम टीम ने पार्षद के घर के सामने नाली पर किए गए अतिक्रमण को उस तरह बुलडोजर से ध्वस्त नहीं किया जैसा अन्य लोगों के घरों के सामने नाली पर स्लैब को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रनगर में अतिक्रमण के कारण एक सड़क का निर्माण रुका हुआ है। इसकी शिकायतें मिल रहीं थी। अभियान के तहत टीम ने वहां पहुंच कर अतिक्रमण हटाने का काम किया। एक समान कार्रवाई की गई है। पार्षद के घर के आगे किए गए अतिक्रमण को तोड़ा गया है। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त

अवैध कब्जे से भवन को मुक्त कराया
नगर आयुक्त के निर्देश पर संपत्ति विभाग व प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने पीलीकोठी स्थित नगर निगम जलकल परिसर में अवैध कब्जे से दो भवनों को मुक्त कराया है। इसमें से एक भवन वर्ष 2008 से तरुण गुप्ता और दूसरा भवन वर्ष 2015 से ममता यादव को उनके सेवाकाल के लिए अलाट किया गया था। जिसके बाद से वह व उनके परिजनों का इस भवन पर अवैध कब्जा था। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विधिक प्रक्रिया अपनाने के साथ दोनों से भवन को खाली करा लिया गया। दोनों भवनों का क्षेत्रफल 250 वर्गमीटर है और उसकी कीमत लगभग 3.50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed