फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Claims ring hollow... drain cleaning remains incomplete in many parts of the city.

Moradabad News: दावे हवा-हवाई... शहर में कई जगह अधूरी है नालों की सफाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Claims ring hollow... drain cleaning remains incomplete in many parts of the city.
मुरादाबाद। मानसून से पहले नाला सफाई के दावों की असलियत जाननी हो तो लोकोशेड पुल, गांधी नगर और जीएमडी रोड का एक चक्कर काफी है। तीनों स्थानों पर आपको नगर निगम की कागजी सफाई और मौके की गंदगी का फर्क साफ दिखाई देता है। तीनों जगह नालों की हालत बता रही है कि सफाई के दावे जितने बड़े हैं, जमीन पर काम उतना ही छोटा। कहीं नाले गाद से पटे हैं, कहीं प्लास्टिक और कूड़े ने बहाव रोक रखा है।
विज्ञापन


लोकोशेड पुल के पास

लोकोशेड पुल के पास नाले की हालत सबसे ज्यादा चिंताजनक दिखी। नाले में गाद की मोटी परत जमी है और ऊपर से पॉलीथिन, प्लास्टिक, घरेलू कूड़ा और सड़ती गंदगी तैरती नजर आई। कई हिस्सों में पानी का बहाव लगभग थमा हुआ मिला। साफ दिख रहा है कि यहां सफाई या तो हुई ही नहीं, या सिर्फ खानापूरी कर दी गई। पुल के पास यह स्थिति इसलिए ज्यादा गंभीर है क्योंकि बारिश में यहीं से पानी का दबाव तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन





गांधी नगर



गांधी नगर में नाले की हालत यह बताने के लिए काफी है कि सफाई के दावे फाइलों से बाहर नहीं निकले। यहां नाले में गाद और कूड़े की इतनी भरमार है कि कई जगह उसकी चौड़ाई तक सिमट गई है। प्लास्टिक और ठोस कचरे ने बहाव को बाधित कर रखा है। बरसात में यही रुकावट जलभराव की वजह बनती है, लेकिन अभी भी हालात सुधरते नहीं दिख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमडी रोड

जीएमडी रोड पर नाले में प्लास्टिक, सिल्ट और कूड़े का जमाव साफ दिखाई दिया। कई हिस्सों में नाले का पानी गंदगी के बीच फंसा मिला। इससे साफ है कि निकासी व्यवस्था पटरी पर नहीं है। सड़क किनारे बसे इस इलाके में नाले की ऐसी हालत सीधे आवाजाही और आसपास की बस्तियों के लिए खतरे की घंटी है। नाला कूड़े से भरा है और जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।


वर्जन

शहर में नालों की सफाई का काम चरणबद्ध तरीके से हो रहा है। अंडरग्राउंड नाले भी साफ किए गए हैं। जहां शिकायत मिल रही है, टीम जाकर कार्य करती है। लोगों की समस्या सुनने के लिए वार्डों में जन चौपाल लगाई जा रही है।



- अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed