फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cjajlatt murder case

करीबी ने दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
cjajlatt murder case
मुरादाबाद। छजलैट के दोहरे हत्याकांड को किसी करीबी ने अंजाम दिया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि उस करीबी तक पुलिस पहुंच गई है। अब केस के खुलासे के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ना बाकी है। इसके लिए पुलिस ने संदिग्धों से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में इस हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन

छजलैट के मथाना गांव निवासी किसान खानचंद और उनकी पत्नी बबली को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था। दोनों के शव आस पास ही पड़े थे। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि दंपती छोटे बेटे जयपाल के साथ रहते थे, जबकि बड़े बेटे से बातचीत बंद थी। दोनों भाइयों के बीच भी अच्छे संबंध नहीं है। इस लिए पुलिस ने दोनों भाइयों से अलग अलग पूछताछ की है। खानचंद्र और उनकी पत्नी बबली सुबह खेत जाते थे और दोपहर में लौट आते थे। वह ज्यादा किसी से बातचीत भी नहीं करते थे। पूछताछ में दोनों भाइयों ने किसी से कोई रंजिश व शक होने से इनकार कर दिया है। फिर भी पुलिस ये मानकर चल रही है कि न तो खानचंद की गांव में किसी ने रंजिश थी और न ही उसके लूट हुई। ऐसे में हत्या से किसी फायदा और किसी नुकसान हो सकता है। इन बिंदुओं को भी रखकर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। तरह से वारदात हुई है उससे लग रहा है कि किसी करीबी ने ही दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed