फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City shivering due to cold wave

शीतलहर का कहर से कांप रहा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
City shivering due to cold wave
मुरादाबाद। सर्दियों के रिकॉर्ड बारिश और पहाड़ों पर जमकर हो रही बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में जीवन की रफ्तार को थाम दिया है। मंगलवार को शीतलहर ने शहरवासियों को बेहाल किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 29 जनवरी तक अभी शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बुधवार को भी कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड होने की संभावना है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह का कहना है कि बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है। कोहरा भी माध्यम से घना रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं दिन में धूप निकल सकती है। लगातार बारिश के बाद वातावरण में नमी बहुत अधिक है, इसकी वजह से शाम को फिर शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान व्यक्त किया है। मंगलवार को पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज मंगलवार को भी बदस्तूर जारी रहा। बर्फीली हवाओं ने जमकर सितम ढाया। इससे तापमान में गिरावट आई है। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण सर्दी और बढ़ गई है। गलन के साथ ठिठुरन बढ़ने से लोगों के काम काज करने की क्षमता प्रभावित हुई है। मानों जिंदगी की रफ्तार ठहर सी गई है। शाम ढलते ही फिर सर्दी के तेवर तल्ख हो गए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी और शाम को 92 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति मंगलवार को पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही जो सामान्य से तीन गुना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed