{"_id":"67575dacb95fb1df7b073cf7","slug":"city-roads-will-be-improved-with-30-crores-drains-will-be-built-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-539804-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 30 करोड़ से सुधरेंगी शहर की सड़कें, बनेंगी नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 30 करोड़ से सुधरेंगी शहर की सड़कें, बनेंगी नालियां
विज्ञापन
मुरादाबाद।
शहर की जर्जर सड़कों और नालियों की जल्द मरम्मत होगी। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें शहर के 275 सड़कों और नालियों को शामिल किया गया है। इसके लिए टेंडर जारी हो गए हैं। 22 दिसंबर को निविदा खुलेगी।
नगर निगम ने ई-टेंडर यूपी व नगर निगम मुरादाबाद की वेबसाइट पर निविदा आमंत्रित की है। यह सड़कें इंटरलॉकिंग, सीसी, आरसीसी रूप में बनाई जाएगी। साथ ही कई स्थानों पर नालों पर रैंप भी तैयार किए जाएंगे। मुख्य अभियंता दिनेश सचान के मुताबिक सभी कार्यों की अवधि तीन माह निर्धारित की गई है। निविदा शुल्क में किसी भी प्रकार की छूट नहीं प्रदान की जाएगी और न ही बिना निविदा शुल्क की निविदाओं पर विचार किया जाएगा। निविदा में प्रतिभाग करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं का नगर निगम में पंजीकृत होना आवश्यक नहीं होगा। न्यूनतम निविदा धारक को सफल होने पर नियमानुसार पंजीकरण कराना होगा।
यहां होंगी सड़कों और नालियों की मरम्मत
- नगर निगम के मुताबिक शाहपुर, बसंत विहार, कुईया वाली मस्जिद, भोला सिंह मिलक रोड, पूनम विहार कॉलोनी, अलखनंदा कॉलोनी, फकीरपुरा, पुरानी पुलिस चौकी रोड, नीलकंठ कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, मिलन विहार, पेपटपुरा, नया गांव, झांझनपुर, हिमगिरी, मानसरोवर, लोधीपुर, धीमरी रोड, मैनाठेर, गोविंदनगर, सिविल लाइंस, ज्ञानी वाली बस्ती, गायत्रीनगर, चंद्रनगर, हरथला, आशियाना, अशोकनगर, काशीराम नगर, सम्राट अशोकनगर, ईदगाह रोड, शिवरुरी, लाजपतनगर, आदर्शनगर, लाईनपार, हुलसनगंज, पंडित नगला, चक्कर की मिलक, कटघर, प्रेमनगर, चाऊ की बस्ती, हनुमान नगर, जयंतीपुर, नटबाबा मंदिर, वाल्मीकि पार्क, दुर्गा मंदिर रोड आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
00
- विकास कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। 22 दिसंबर तक प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद तीन माह में सभी विकास कार्य पूरा कराया जाएगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त