फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City residents suffering from cold on the last day of year

Moradabad News: साल के आखिरी दिन ठंड से बेहाल रहे शहरवासी, पारा सामान्य से छह डिग्री कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
City residents suffering from cold on the last day of year
मुरादाबाद। वर्ष 2023 के आखिरी दिन भी कड़ाके की सर्दी ने शहरवासियों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से सर्दी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। कोहरे से वाहन चालक परेशान रहे। हेलमेट, मफलर और ग्लव्स पहनने के बाद भी ठिठुरन हो रही थी। इसके कारण वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर रविवार को और कम हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी और शाम को नमी 91 फीसदी थी। हवा पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार को कोल्ड डे रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने से ठंड परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article