फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   City girl Shriyanshi Agarwal becomes partner in US law firm

Moradabad News: अमेरिका की लॉ फर्म में पार्टनर बनीं शहर की श्रीयांशी अग्रवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
City girl Shriyanshi Agarwal becomes partner in US law firm
मुरादाबाद। शहर की होनहार बेटी एडवोकेट श्रीयांशी अग्रवाल ने अपने क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है। अमेरिका की प्रतिष्ठित लॉ फर्म विंस्टन एंड स्ट्रॉन ने उन्हें पार्टनर के रूप में चिह्नित किया है। आवास विकास सिविल लाइंस निवासी श्रीयांशी के पिता अजय रीयल एस्टेट कारोबारी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई है। पिता ने बताया कि श्रीयांशी ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई मुरादाबाद में रानी प्रीतम स्कूल से की है। इसके बाद वेल्हम्स गर्ल्स स्कूल देहरादून से 12वीं की परीक्षा पास की। पढ़ाई में होनहार रहीं श्रीयांशी ने छात्रवृत्ति पाकर अमेरिका में विधि विषय से स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण किया। कैंपस प्लेसमेंट के जरिए फर्म विंस्टन एंड स्ट्रॉन लॉ फर्म ने उन्हें 2018 में नौकरी दी थी। उनकी प्रतिभा के बल पर महज सात वर्ष में ही वह पदोन्नति पाकर फर्म की पार्टनर बन गई हैं।
विज्ञापन

अमेरिका की इस लॉ फर्म ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि फर्म के 18 वकीलों को पार्टनर बनाया गया है। यह सभी काबिल वकील दुनिया भर में दस प्रैक्टिस एरिया और नौ कार्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। करते हैं। फर्म के चेयरमैन स्टीव डी अमोरे ने कहा कि काबिल अधिवक्ताओं का अच्छा अभ्यास और वैश्विक पहुंच फर्म को ग्राहकों के लिए अवसर और चुनौतियां उत्पन्न होने पर अभिनव समाधान प्रदान करने की स्थिति में रखती है। श्रेयांशी ऋण वित्तपोषण लेनदेन की एक विस्तृत श्रृंखला पर निजी ऋण निधि, प्रमुख बैंकों, निजी इक्विटी प्रायोजकों और अन्य वित्तीय संस्थानों का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनकी विशेषज्ञता उत्तोलन खरीद, पूंजी के पुनर्निधारण और अधिग्रहण वित्तपोषण पर है। वह अपने अभ्यास को इन्हीं बिंदुओं पर केंद्रित करती हैं। मुरादाबाद में उनके परिवार के करीबियों ने बेटी की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed