{"_id":"65ad86b3dc32c48778091e74","slug":"city-dividers-turned-saffron-intersections-decorated-with-flowers-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-328550-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भगवा हुए शहर के डिवाइडर, फूलों से सजे चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भगवा हुए शहर के डिवाइडर, फूलों से सजे चौराहे
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोमवार को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर सज गया है। नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों से लेकर मंदिरों व उसके आसपास भव्य सजावट की है। डिवाइडरों को भगवा कपड़े से सजाया गया है। इसके अलावा शहर के पांच प्रमुख चौराहों पीलीकोठी, राणाप्रताप चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, पीएसी तिराहा व महिला थाना के पास स्थित चौराहे को फूलों से सजाया गया है।
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रविवार पूरे दिन साफ सफाई की व्यवस्था की जाती रही। राणाप्रताप चौक, चौधरी चरण सिंह चौक की प्रतिमाओं को पानी से धोकर साफ किया गया। इसके बाद उन चौराहों की फूलों व बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजावट की गई।
दिल्ली रोड से लेेकर कांठ रोड तक सड़क पर लगे डिवाइडरों को भगवा कपड़ा बांध कर सजाया गया है। शहर के सभी मंदिरों व उसके पास मौैजूद चौराहों को रंगोली से सजाया गया है। सफेद चूने की लाइनिंग के साथ गेरू की भी लाइनिंग बनाई गई है। सोमवार को मोबाइल टीमें शहर के सभी स्थानों पर भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेती रहेंगी। नगर निगम कार्यालय समेत सभी सरकारी भवनों पर लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। अपर नगर आयुक्त ने दिल्ली रोड, कांठ रोड, स्टेशन रोड आदि पर भ्रमण कर वहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
--