फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cities at the forefront of getting free precautionary doses

मुफ्त का एहतियाती खुराक लेने में शहर वाले सबसे आगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cities at the forefront of getting free precautionary doses
मुरादाबाद। बच्चों के टीकाकरण में अभी तक पीछे रहे शहरवासी मुफ्त का एहतियाती खुराक लेने में सबसे आगे हैं। दो दिनों में जिले में 3784 लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। इसमें 56.26 फीसदी लोग मुरादाबाद शहरी क्षेत्र के हैं। शहर के केंद्रों पर एहतियाती खुराक लेने के लिए 2129 लोग पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार से प्रदेश में 75 दिनों के लिए कोरोना टीका अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एहतियाती खुराक को ‘अमृत डोज’ का नाम दिया है। इसके तहत 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग लोगों को मुफ्त में एहतियाती खुराक लगाई जा रही है। अभी तक ये सुविधा सिर्फ 60 वर्ष पार वाले बुजुर्गों के लिए थी। अभियान के पहले दिन जिले में एहितयाती खुराक की संख्या में 22 गुना उछाल आ गया। जिले में शुक्रवार को 1320 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई। वहीं दूसरे दिन शनिवार को एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या बढ़कर 2464 पहुंच गई। दो दिनों में 3784 लोगों को एहतियाती खुराक लग चुकी है। दो दिन एहतियाती खुराक लेने में शहरवाले सबसे आगे रहे। एहतियाती खुराक में मुरादाबाद शहरी क्षेत्र के लोगों की भागीदारी 56.26 फीसदी रही। एहतियाती खुराक लेने में कुंदरकी के लोग दूसरे स्थान पर है। कुंदरकी क्षेत्र में 379 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है।
विज्ञापन

- 75 दिनोंके लिए कोरोना टीका अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई है। इसके तहत 18 वर्ष पार वालों को भी मुफ्त में एहतियाती खुराक लगाई जा रही है। दो दिनाें में 3784 लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियाती खुराक लेने में ठाकुरद्वारा वाले सबसे पीछे
मुरादाबाद। एहतियाती खुराक लेने में शहरवाले सबसे आगे हैं तो ठाकुरद्वारा वाले सबसे पीछे हैं। दो दिनों में ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सिर्फ 60 लोगों ने ही एहतियाती खुराक ली है। पहले दिन 25 तो दूसरे दिन 35 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई।
कहां कितने लोगों को लगी एहतियाती खुराक
ब्लाक 15 जुलाई 16 जुलाई
भोजपुर 04 115
बिलारी 09 128
डिलारी 13 203
कांठ 30 104
कुंदरकी 189 190
मूंढापांडे 50 217
ताजपुर 257 86
ठाकुरद्वारा 25 35
मुरादाबाद अरबन 743 1386
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed