{"_id":"63f47d456a8fcf6be90f0060","slug":"cia-murder-case-after-five-days-police-have-just-video-footage-and-8-empty-catridges-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए हत्याकांडः पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 100 पुलिसवालों की टीम के पास सिर्फ 8 खोखे और वीडियो फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए हत्याकांडः पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 100 पुलिसवालों की टीम के पास सिर्फ 8 खोखे और वीडियो फुटेज
Tue, 21 Feb 2023 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:55 PM IST
सार
पंद्रह फरवरी की रात करीब नौ बजे श्वेेताभ तिवारी अपने दफ्तर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे जबकि उनके पार्टनर और पड़ोसी अखिल अग्रवाल करीब चालीस मीटर दूर पार्किंग स्थल में खड़ी कार में बैठे फोन पर अपने बेटे से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
सीए श्वेताभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में पांच दिन बाद भी पुलिस वहीं खड़ी नजर आ रही है, जहां पहले दिन थी। घटनास्थल पर मिले 32 बोर के आठ खोखे और सीसीटीवी कैमरों की कुछ फुटेज के अलावा कुछ नहीं है। जिनके जरिए पुलिस हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जोड़ने के प्रयास कर रही है। सौ पुलिस कर्मियों की फौज अब तक शूटरों की बाइक तक नहीं खोज सकी है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के साईं गार्डन निवासी श्वेताभ तिवारी का दिल्ली रोड स्थित बंसल कॉम्पलेक्स में श्वेताभ एंड एसोसिएट्स चार्टेड एकाउंटेट नाम के दफ्तर है। उनके एक पार्टनर संजीव बंसल की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब श्वेताभ के अलावा उनके पड़ोसी अखिल अग्रवाल और आलोक रस्तोगी पार्टनर हैं।
विज्ञापन
पंद्रह फरवरी की रात करीब नौ बजे श्वेेताभ तिवारी अपने दफ्तर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे जबकि उनके पार्टनर और पड़ोसी अखिल अग्रवाल करीब चालीस मीटर दूर पार्किंग स्थल में खड़ी कार में बैठे फोन पर अपने बेटे से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार शूटर आए और श्वेताभ तिवारी पर आठ गोलियां चलाई थीं। जिसमें से सात गोलियां श्वेेताभ तिवारी को लगी थीं। जिसमें श्वेेताभ तिवारी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और अफसरों और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मौके पर ही 32 बोर के आठ खोखे पड़े मिले थे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में शूटर गोलियां चलाते और भागते दिख रहे हैं। इसके अलावा एक फुटेज मानसरोवर गेट के पास मिली है।
यहां भी फुटेज ज्यादा साफ नहीं है। इस घटना को पांच दिन बीत चुके हैं। शासन से भी लगातार केस पर निगरानी की जा रही है। दस अफसर समेत सौ पुलिस कर्मी इस हत्याकांड के खुलासे को दिन रात लगे हैं। बावजूद पुलिस के पास आठ खोखे और वीडियो फुटेज के अलावा कुछ नहकेस के जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। स्टाफ, क्लाइंट व उनके पार्टनरों और कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है। अब तक कोई लाइन साफ नहीं हो पाई है।- हेमराज मीना, एसएसपी