फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chunnu and Kamal got angry seeing the 'opponents' in the meeting

बैठक में विरोधियों को देख भड़के चुन्नू और कमल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chunnu and Kamal got angry seeing the 'opponents' in the meeting
जिला कार्यालय में एमएलसी चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक में ‘विरोधियों’ को देखकर कांठ और कुंदरकी सीटों से चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू और कमल प्रजापति भड़क गए। कमल प्रजापति और शरद चौहान में जमकर नोकझोंक हुई। जो हाथापाई तक पहुंच गई। वहीं राजेश चुन्नू और जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान में तू-तू मैं-मैं हो गई। कार्यालय में मौजूद अन्य नेताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने बैठक बुलाई थी। इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कुंदरकी क्षेत्र के भाजपा नेता शरद चौहान भी पहुंचे। पहले से मौजूद कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रहे कमल प्रजापति ने आपत्ति जता दी, कहा-चुनाव में कहां थे। बैठक में क्यों बुलाया गया। जिसे लेकर कमल प्रजापति और शरद चौहान के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद नोकझोंक होने लगी। कार्यालय में हंगामे जैसे हालात बने गए। बताया जाता है कि दोनों के बीच हाथापाई और बाद में मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक दूसरे पर विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए। इस बीच शोरशराबा होने पर पार्टी के अन्य नेता पहुंच गए। किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान काफी देर तक कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। हालांकि दोनों नेताओं ने मारपीट और हाथापाई से इंकार किया है। दूसरी ओर इस बैठक में छजलैट के ब्लाक प्रमुख को देख पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू भड़क गए। उन्होंने जिलाध्यक्ष के सामने आपत्ति जताई। कहा कि विधानसभा चुनाव में ब्लाक प्रमुख ने पार्टी प्रत्याशी का विरोध किया था। ऐसे लोगों को संगठन की बैठक में क्यों बुलाया गया। जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। तू-तू मैं-मैं होने लगी। बाद में अन्य नेताओं ने दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन

- मैं 2002 से पार्टी में सक्रिय हूं। जिला कार्यालय गया था। लेकिन कमल प्रजापति से मेरी मामूली कहासुनी हो गई थी। मारपीट और हाथापाई नहीं हुई। - शरद चौहान, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला कार्यालय में शरद चौहान को देखकर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। जिसे लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। शरद ने विधानसभा चुनाव में पार्टी का विरोध किया था। मारपीट नहीं हुई। - कमल प्रजापति, पूर्व भाजपा प्रत्याशी, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र
- मैं अपने कार्यालय में बैठा था। बाहर क्या हुआ, मुझे कोई जानकारी नहीं। - धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, अध्यक्ष, महानगर भाजपा
- बैठक में ब्लाक प्रमुख छजलैट के आने राजेश कुमार चुन्नू ने आपत्ति जताई थी। कह रहे थे कि ब्लाक प्रमुख को क्यों बुलाया। ब्लाक प्रमुख ने चुनाव में विरोध किया था। होली मिलन समारोह में सभी लोगों बुलाना था। ये ऊपर से ही आदेश था। छजलैट प्रमुख भी पार्टी से जुड़े है। - राजपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष

- छजलैट ब्लाक प्रमुख को संगठन की बैठक में बुलाने पर आपत्ति जताई थी। ब्लाक प्रमुख ने विधानसभा चुनाव में विरोध किया था। होली मिलन समारोह में सपा नेताओं को बुलाया था। संगठन की बैठक में ऐसे लोगों को नहीं बुलाना चाहिए। - राजेश कुमार चुन्नू, पूर्व विधायक, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed