फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chills will increase wind speed in clear weather

साफ मौसम में हवा की गति बढ़ाएगी ठिठुरन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chills will increase wind speed in clear weather
मुरादाबाद। साफ मौसम से भले ही दिन में राहत मिलेगी, लेकिन रात के समय गलन महसूस होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की वजह से ठिठुरन का अहसास और बढ़ेगा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर तक मौसम साफ रहेेगा। अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी और गलन शुरू हो जाएगी। आंशिक रूप से कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। सुबह के समय कोहरा छाने की भी संभावनाएं हैं। रात के समय हवा की गति आठ से नौ किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यह गति सामान्य से अधिक है। सामान्य गति करीब चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटा होती है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा था, लेकिन समय बढ़ने के साथ मौसम साफ होता गया और धूप खिली। इससे शहरवासियों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed