फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chills increased due to cold winds, life became miserable

सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, जिंदगी हुई बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chills increased due to cold winds, life became miserable
मुरादाबाद। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं से मैदानी क्षेत्रों में लोगों की जिंदगी बेहाल है। शाम होते ही पारा लुढ़कने से गलन और बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार तक ठिठुरन बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार तक शीतलहर चलने के अलावा सुबह के समय कोहरा छा सकता है। कहीं-कहीं पारा गिरने की संभावनाएं हैं। पहाड़ों पर तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से वहां से आ रही हवा बहुत अधिक ठंडी चल रही है। यही वजह है कि दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। पारा गिरने से आलू की पत्तियां काली पड़ जाती हैं। किसानों द्वारा फसल को बचाने के लिए हल्की सिंचाई की जा सकती है। दुधारू पशुओं को ठंड से बचाने के लिए जमीन पर पुआल बिछाएं और पशुओं को बोरे ओढ़ाकर रखें। रविवार को सुबह से ही धूप खिलने लगी थी, लेकिन तपिश बहुत ज्यादा महसूस नहीं हो रही थी। सर्द हवाओं के चलने के कारण धूप में भी सिरहन महसूस हो रही थी।
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले 50 फीसदी बच्चे ठंड से पीड़ित
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीर सिंह ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 150 बच्चे उपचार के लिए आते हैं। इसमें से 50 फीसदी बच्चे ठंड के शिकार हैं। ठंड लगने से उन्हें रोटा वायरस डायरिया और ब्रोंक्यूलाइटिस की समस्या हो रही है। कुपोषित बच्चे हाइपो थर्मियां का शिकार हो रहे हैं, जिससे बच्चों में नीले पड़ने की समस्या होती है। इसलिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने के अलावा पर्याप्त रूप से ढककर रखें। बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी देने के अलावा मौसमी फलों का सेवन कराएं और ताजा खाना खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed