फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Children of class seven will read 25 books

Moradabad News: कक्षा सात के बच्चे 25 किताब और कक्षा चार के बच्चे पढ़ेंगे 20 किताबें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Children of class seven will read 25 books
मुरादाबाद। आप मानें या न मानें, लेकिन कक्षा सात के विद्यार्थी के पाठ्यक्रम में 25 किताबें हैं और कक्षा चार के बच्चों को 20 किताबों को पढ़ना होगा। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि स्कूलों द्वारा अभिभावकों को उपलब्ध करवाई गई सूची में बताई गई किताबों की संख्या है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की जा रही है।
विज्ञापन

एक अभिभावक ने बताया कि उनका बेटा कक्षा सात का छात्र है और स्कूल द्वारा उन्हें दी गई सूची के अनुसार 25 किताबें खरीदनी हैं। इसमें अंग्रेजी विषय की चार किताबें, हिंदी की चार किताबें, संस्कृत की दो किताबें, गणित की दो किताबें, विज्ञान की दो किताबें, सामाजिक विज्ञान की छह किताबें, जीके की एक किताब, मोरल्स की दो किताब, कंप्यूटर की एक किताब और ड्राइंग की एक किताब शामिल है। इस पूरे पाठ्यक्रम में सिर्फ सात किताब एनसीईआरटी की हैं। एक अन्य अभिभावक ने बताया कि उन्हें स्कूल द्वारा दी गई कक्षा सात की किताबों की सूची में सिर्फ पांच किताबें एनसीईआरटी की हैं, जबकि शेष 15 किताबें निजी प्रकाशकों की हैं। इसमें इंग्लिश रीडर किताब 699 रुपये, इंग्लिश ग्रामर 430 रुपये, द इंग्लिश मुफीन 519 रुपये, गणित की 550 रुपये, नेक्स्ट लेवल साइंस 475 रुपये सहित सभी 20 किताबों की कीमत 6768 रुपये हैं और कॉपियों सहित पाठ्यक्रम 8641 रुपये का है। वहीं, एक अभिभावक का कहना है कि उन्हें स्कूल से मिली कक्षा छह की सूची में 13 किताबें हैं, लेकिन इसमें एनसीईआरटी की एक भी किताब नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन



एनसीईआरटी की किताबें सभी स्कूलों में लगवाने की मांग अभिभावकों द्वारा लगातार की जा रही है। स्कूलों द्वारा जो किताबें निजी प्रकाशकों की लगवाई हैं, उनकी कीमत बहुत ज्यादा है। इन बढ़ी हुई कीमतों के नियंत्रण के लिए जिला शुल्क नियामक समिति की कार्रवाई होनी चाहिए। शिक्षा विभाग के अधिकारी नई शिकायतें मांगते हैं, लेकिन अभिभावकों ने पूर्व में स्कूलों द्वारा लगाए गए निजी प्रकाशकों के महंगे पाठ्यक्रम पर शिकायतें की थीं। इस पर जांच हुई थी और उसमें सभी स्कूल दोषी पाए गए थे, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई की नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज गुप्ता, अध्यक्ष, मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल्स


किताबों के संबंध में न तो हमारे पास कोई शिकायत आई है और न ही जिलाधिकारी के माध्यम से अभी तक हमें कोई मिली है। एनसीईआरटी या सीबीएसई के निर्धारित व्यवस्था के प्रतिकूल कोई स्कूल अपना कुछ थोप रहा है तो वह गलत है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article