Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Children fall ill as the first chill of winter sets in; hit by fever, cold, and diarrhea.

Moradabad News: गुलाबी ठंड में नौनिहाल बीमार, बुखार-जुकाम के साथ डायरिया का हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Children fall ill as the first chill of winter sets in; hit by fever, cold, and diarrhea.
मुरादाबाद। मौसम में बदलाव के साथ गुलाबी ठंड ने बच्चों की सेहत बिगाड़नी शुरू कर दी है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड का असर बच्चों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम और डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। हालात यह हैं कि चिल्ड्रन वार्ड से लेकर हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) तक बीमार बच्चों की मौजूदगी है। ओपीडी में भी रोजाना करीब 150 बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


निमोनिया से पीड़ित बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने पर एचडीयू में भर्ती करना पड़ रहा है। वहीं, इमरजेंसी में भी लगभग 15 बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। मंगलवार को भी इमरजेंसी में यही हाल रहा। वार्ड में 32 में से 25 बेड भर चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों में वायरल संक्रमण के साथ पेट संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। कई बच्चों को तेज बुखार के साथ खांसी और जुकाम की शिकायत है, जबकि कुछ उल्टी-दस्त और डायरिया से परेशान हैं। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें कई बच्चे बुखार और सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित हैं। वार्ड में भर्ती बच्चों में मझोला निवासी पांच वर्षीय आरव, कटघर निवासी तीन वर्षीय अयान, गलशहीद निवासी चार वर्षीय रितिका और लाइनपार निवासी दो वर्षीय विवान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम को मामूली समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कई बार सामान्य खांसी-जुकाम के बाद संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच जाता है और निमोनिया की स्थिति बन जाती है। ऐसे में बच्चे को सांस लेने में दिक्कत, तेजी से सांस चलना और दूध या भोजन लेने में परेशानी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नूडल्स की जिद हो तो सब्जियां डालकर बनाएं
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बीर सिंह के मुताबिक बच्चों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाना जरूरी है। ठंडे वातावरण से अचानक गर्म जगह और फिर बाहर जाने से बचाएं। बच्चों को सूप बनाकर पिलाएं। बाहर का खाना या जंक फूड बिल्कुल न दें। बच्चा नूडल्स की जिद करे तो आटे वाले नूडल्स सब्जी डालकर बनाएं। उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस का घोल देते रहें। तेज बुखार, लगातार दस्त, सुस्ती या सांस लेने में परेशानी होने पर घरेलू उपचार के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचें। डॉक्टरों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाएं न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed