फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   child had died in train, mom was crying

दुधमुंहे के शव के साथ 250 किमी सफर करना पड़ा बिलखती मां को

Mon, 09 May 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 09 May 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
child had died in train, mom was crying
tears
वक्त सुबह पांच से छह बजे बजे के बीच का रहा होगा। लंबे रूट की इस कामाख्या एक्सप्रेस में सफर कर रहे पैसेंजरों में ‘हैप्पी मदर्स डे’ गूंजने लगा था। जिन बच्चों की मम्मियां उनके साथ थीं वह उन्हें विश कर रहे थे जबकि तमाम ऐसे थे जो मोबाइल पर अपनी मां से बातचीत में व्यस्त थे।
विज्ञापन


लेकिन इसी कोच में एक मां अपने मासूम बेटे की लाश को कलेजे से लगाए बिलख रही थी। कभी उसका माथा चूमती तो कभी आसपास बैठे यात्रियों को बेटे का चेहरा दिखाकर कहती...देखो मेरा राजकुमार चला गया।
विज्ञापन


हरदोई से मुरादाबाद तक अपने बेटे की लाश के साथ सफर करने वाली इस मां का नाम मीरा है। मीरा अपने पति सुनील कुमार के साथ भगत की कोठी जा रही थी। पांच माह का मासूम चंदन मीरा की गोद में था। दोनों मियां बीवी कामाख्या एक्सप्रेस में बिहार के आरा स्टेशन से सवार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा और सुनील अपने मासूम बेटे से खेलते हुए सफर कर रहे थे। कभी सुनील उसे गोद में ले लेता तो कभी मीरा। जब ट्रेन लखनऊ पहुंची तो चंदन की तबीयत बिगड़ने लगी। वह रोने लगा।


मीरा को लगा कि शायद गर्मी के कारण बेचैनी हो रही होगी तो वह बेटे को लेकर खिड़की के पास बैठ गई। मगर बच्चा शांत नहीं हुआ। हरदोई के पास चंदन खामोश हो गया। पांच महीने के इस मासूम ने मां की गोद में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed