{"_id":"630d08969ea2bb66fc31ce47","slug":"child-died-in-accident-city-news-mbd4393581186","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन की चपेट में आकर आठ साल के बच्चे की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन की चपेट में आकर आठ साल के बच्चे की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मूंढापांडे। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रेलवे क्रासिंग पर बैक करते समय क्रेन की चपेट में आई बाइक से गिरकर आठ वर्षीय आले नवी की मौत हो गई, जबकि बच्चे के मामा वारिस और महबूब घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दौलारी का मझरा निवासी वारिश व महबूब बाइक से सोमवार सुबह हवाई पट्टी के पास स्थित पंप से डीजल लेने गए थे। इनके साथ इनका आठ वर्षीय भांजा आले नवी भी गया था। लौटते समय गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग बंद थी। यहां पहले से क्रेन खड़ी थी। बाइक चला रहे महबूब ने क्रेन के पीछे बाइक रोक दी। बताया जाता है कि जैसे ट्रेन गुजरने के बाद क्रासिंग का गेट खुला तो चालक ने क्रेन को स्टार्ट कर बैक कर दिया। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर बाइक से टकराने के बाद पलट गई। उधर बाइक पर बैठा बालक सड़क पर गिर पर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई है, जबकि वारिस व महबूब घायल हो गए। इसी दौरान चालक क्रेन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के पिता राशिद भी दौलारी का मझरा में रहते हैं और मुरादाबाद में पॉलिश का काम करते हैं।
आलेनवी शिवराज सिंह मेमोरियल स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। मां शमीम जहां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ हिमांशु चौहान ने बताया कि क्रेन को कब्जे में ले लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।