फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   child dead body found eight km away in Ramganga river

रामगंगा नदी में आठ किमी दूर मिला मासूम का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
child dead body found eight km away in Ramganga river
मुरादाबाद। रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे आठ वर्षीय मासूम आशु का शव नदी में ही आठ किमी दूर मिला है। मासूम के शव को पुलिस ने कटघर थाना क्षेत्र के ही ऊंचा गांव के पास नदी से बरामद किया है। कई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आशु का शव पुलिस को नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि बुलंदशहर के ग्राम खंडोई निवासी मासूम अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना के लिए यहां आया था।
विज्ञापन

आशु का परिवार और उसके गांव के अन्य लोग पूजा-अर्चना करने के लिए हर साल मुरादाबाद में गंगा मंदिर और बुजपुर की देवी मंदिर पर आते हैं। रविवार को भी उसेक पिता सतपाल सिंह अपने परिवार और गांव के करीब 22 लोगों के साथ पूजा करने के लिए आए था। सभी लोग कटघर के गुलाबबाड़ी में रामगंगा किनारे स्थित गंगा मंदिर में पूजा के लिए रुके थे। परिवार के लोग पूजा-अर्चना में लगे थे तभी छोटा बेटा आशु (8) अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए रामगंगा नदी की ओर चला गया। इसके बाद वह नहाने के दौरान नदी में डूब गया। सूचना पर रविवार को रात करीब 11 बजे तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन बालक का पता न चल सका। सोमवार सुबह एक बार फिर कटघर पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम नदी में बच्चे की खोज करने उतरी। 11 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम स्टीमर और जाल के साथ नदी में उतरी।
विज्ञापन

कटघर पुलिस ने 8 गोताखोरों को भी नदी में उतारा। इतना ही नहीं एसएसपी ने पुलिस लाइन से एक क्यूआरटी को भी बच्चे को खोजने में लगाया। दोपहर तीन बजे करीब घटनास्थल से आठ किमी दूर ऊंचागांव के पास नदी में झाड़ियों के बीच टीम को बालक का शव फंसा हुआ मिला। पुलिस ने इसकी सूचना परिवार को दी तो नदी किनारे डेरा डाले बच्चे के परिवार वालों में कोहराम मच गया। उधर आशु की मौत की पुष्टि होने के बाद उनके गांव के कई लोग वापस चले गए। थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के मुताबिक बेटे की मौत के बाद पिता सतपाल, मां सीमा, भाई आदित्य और बहन ईशू समेत उनके साथ आए अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed