फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chief Minister Yogi Adityanath gifted projects worth 1176 crores to Moradabad district

UP: सीएम योगी ने मुरादाबाद को दी 1176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 110 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Wed, 06 Aug 2025 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Aug 2025 02:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद जिले को 1176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। बिलारी के पीपली गांव में अटल आवासीय विद्यालय समेत 110 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath gifted projects worth 1176 crores to Moradabad district
मुरादाबाद में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद जिले को 1176 करोड़ की 110 परियोजनाओं की सौगात दी। इसके साथ ही सीएम ने बिलारी के पीपली गांव में अटल आवासीय विद्यालय समेत 74 परियोजनाओं का लोकार्पण और 36 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार सुबह वह संभल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली से बुधवार दोपहर बाद बिलारी तहसील के गांव पीपली पहुंचे। यहां अटल आवासीय विद्यालय सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों से संवाद भी किया।
विज्ञापन


योगी 3.10 बजे हेलिकाप्टर से मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेगे। इसके बाद हनुमान वाटिका, वॉर म्यूजियम और संविधान पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे कांठ रोड स्थित 24वीं वाहिनी पीएसी मैदान में सभा को भी संबोधित करेंगे। शाम को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के कार्यों की समीक्षा  करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल संभल में सवा दो घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को करीब सवा दो घंटे संभल जिले में रहेंगे। वह मुरादाबाद सर्किट हाउस से सुबह 9:55 बजे बहजोई पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सीएम पुलिस लाइन का जायजा लेंगे। यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

इसके अलावा डीएम कार्यालय समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान सीएम के सामने करीब तीस मिनट का संभल कल्कि तीर्थ विजन डाॅक्यूमेंट का प्रजेंटेशन भी किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे बरेली के रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed