फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath big action erstwhile CO city involved in corruption was made a Inspector

UP: करप्शन में फंसे सीओ पर कार्रवाई, सीएम योगी ने बनाया इंस्पेक्टर, रामपुर में रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल

Wed, 02 Nov 2022 05:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Nov 2022 05:05 PM IST
सार

रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath big action erstwhile CO city involved in corruption was made a Inspector
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी ने रिश्वत लेने के आरोपी पुलिस उपाधीक्षक/सीओ को इंस्पेक्टर बनाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में तैनात रहे एक सीओ सिटी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आरोप है कि रिश्वत लेते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की जांच डीआईजी ने कराई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद उनका तबादला यहां कर दिया गया था। 

बाद में उनको शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया था और विभागीय जांच बैठा दी गई थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है कि रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। अब विद्या किशोर शर्मा को पदावनत कर इंस्पेक्टर बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed