{"_id":"6597104050de2964e1007097","slug":"chief-engineer-got-angry-after-seeing-mud-on-the-side-of-the-constructed-road-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-317031-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बनाई सड़क के किनारे मिट्टी देख खफा हुए मुख्य अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बनाई सड़क के किनारे मिट्टी देख खफा हुए मुख्य अभियंता
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीवर लाइन के बेतरतीब ढंग से चल रहे काम के कारण शहर के लोगों हो रही दिक्कत के संबंध में महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा जानकारी देने के बाद जल निगम के मुख्य अभियंता आरके पंकज ने बृहस्पतिवार यहां पहुंच जल निगम के कार्यों का निरीक्षण किया।
बनी सड़क के किनारे मिट्टी पड़ी होने व कुछ स्थानों पर मिट्टी से बंद नाली को देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए उसकी सफाई के निर्देश दिए। कार्य कर रही कंपनी केके स्पन कंपनी के अधिकारियों को निर्धारित समय में कांठ रोड पर सीवर लाइन का काम खत्म करने और रामगंगा क्षेत्र में कार्य के बाद बनाई गई सड़क में जहां भी जो कमियां मिलें उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कांठ रोड पर सीवर लाइन के चल रहे कार्य के निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने जेई और एई को मौके पर रह कर गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी एजेंसी को समय-समय पर कार्य से संबंधित निर्देश जारी किए जाएं। समय से पालन न होने पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अधीशासी अभियंता मोहित राय, केके स्पन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव झा समेत जल निगम के कई अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे।