फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chhatrapati Shivaji's statue will be installed at Imperial Tiraha

Moradabad News: इंपीरियल तिराहा पर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति स्थापित होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji's statue will be installed at Imperial Tiraha
मुरादाबाद। बुधबाजार की सूरत बदलने के बाद नगर निगम ने पुलिस चौकी को हटा दिया है। मंगलवार को पुलिस चौकी की जगह अब सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। तिरंगे का लोकार्पण मंडलायुक्त और मेयर करेंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर निगम द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। मंगलवार की सुबह नौ बजे छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल और मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह होंगे। नगर आयुक्त ने बुद्ध बाजार का निरीक्षण कर अधीनस्थों को साफ सफाई करने के निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि अब पुराने इंपीरियल तिराहे पर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति की योजना है। तिराहे का नामकरण भी शिवाजी के नाम पर होगा। दिसंबर तक मूर्ति बनकर तैयार हो जाएगी। मेयर ने बताया कि पुलिस चौकी को तोड़कर स्थान खाली कर दिया गया है। इसी स्थान पर तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन



कंपनी बाग से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी
नगर निगम की तरफ से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे कंपनी बाग एकता द्वार से एक भव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शहरवासियों की व्यापक भागीदारी होगी। इसके बाद 10:30 बजे पंचायत भवन में जश्ने तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सर्किट हाउस मुरादाबाद में भी एक 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। नगर निगम मुरादाबाद ने सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंदोलन के बाद मार्ग का नामकरण शिवाजी के नाम पर हुआ
शिवसेना के नेता वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि बुद्ध बाजार में इंपीरियल तिराहे का नाम छत्रपति शिवाजी रखने के लिए पार्टी ने आंदोलन किया। लाठी खाने के बाद नगर निगम ने मार्ग का नाम शिवाजी रखा। इसी क्रम में अब मेयर ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति लगाने की बात कही है। यह उनकी पार्टी के लिए काफी खुशी की बात है। शिवसेना इस दिवस को भगवा दिवस के रूप में मनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article