फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chhajlate case Former minister Mehboob Ali and MLA Haji Ikram Qureshi appeared in court

कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री महबूब अली और विधायक हाजी इकराम कुरैशी, छजलैट प्रकरण मामले में सुनवाई

Thu, 04 Feb 2021 12:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Feb 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Chhajlate case Former minister Mehboob Ali and MLA Haji Ikram Qureshi appeared in court
पूर्व मंत्री महबूब अली और विधायक हाजी इकराम कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री एवं अमरोहा के विधायक महबूब अली और मुरादाबाद देहात से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी गुरुवार दोपहर मुरादाबाद के एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। छजलैट  प्रकरण में सुनवाई चल रही है। 
विज्ञापन


इस मामले में सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर पहले ही आरोप तय हो चुके हैं। जनवरी वर्ष 2008 में छजलैट थाने में पूर्व मंत्री व सपा सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, अमरोहा के विधायक महबूब अली, हाजी इकराम कुरैशी, नईमउल हसन, मनोज पारस के अलावा सपा नेता राजकुमार प्रजापति, डीपी यादव, राजेश यादव समेत अन्य कई सपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


इस मामले में कोर्ट में पेश न होने पर आजम खां के खिलाफ एक अन्य   केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में महलवार को आजम खां व अब्दुल्ला आजम को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेशी किया गया था। जिसमें सुनवाई के बाद पिता पुत्र पर आरोप तय किए गए थे। चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छजलैट के उसी मामले में गुरुवार को भी बहस के लिए तारीख तय की गई थी। गुरुवार दोपहर पूर्व मंत्री एवं अमरोहा के विधायक महबूब अली, मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति समेत अन्य आरोपी एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए।  दोनों पक्षों के अधिवक्ता ही कोर्ट में ही उपस्थित हैं और सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed