फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cheated of two and a half lakh rupees on the pretext of getting a job abroad

Moradabad News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cheated of two and a half lakh rupees on the pretext of getting a job abroad
मुरादाबाद। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाजों ने भगतपुर के बेरोजगार युवक से ढाई लाख रुपए ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने पैसे की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी हेमराज मीणा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


भगतपुर का रहने वाला शाने आलम स्नातक करने के बाद बेरोजगार की तलाश कर रहा है। करीब छह माह पहले ठाकुरद्वारा निवासी युवक से मुलाकात हुई। उसने परिवार वालों को बताया था कि वह विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। कई बेरोजगार युवकों को विदेश में नौकरी दिला चुका है। विश्वास जमाने के लिए उसने कुछ युवकों से परिवार वालों की बातचीत भी कराई। बातचीत करने पर परिवार के लोगों को भी भरोसा हो गया।
विज्ञापन

बताया कि वह तीन माह में इलेक्टि्शियन की नौकरी दिला देगा। विश्वास होने पर परिवार वालों ने किसी तरह ढाई लाख जालसाज को दे दिए। तीन माह बीतने के बाद नौकरी नहीं मिल सकी। पूछने पर जालसाज सिर्फ आश्वासन देकर टाल मटोल करता रहा। कुछ दिनों बाद उसने पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में एसएसपी ने भगतपुर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed