फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Charging facilities for EV vehicles will be available at the railway station.

Moradabad News: रेलवे स्टेशन पर ईवी वाहनों को मिलेगी चार्जिंग की सुविधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Charging facilities for EV vehicles will be available at the railway station.
मुरादाबाद। शहर में ईवी चार्जिंग सुविधाओं को लेकर कई योजनाएं पहले सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब रेलवे स्टेशन परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा विकसित करने की तैयारी है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ईवी चार्जिंग सुविधा वाले पार्किंग स्थल के लिए टेंडर जारी किया है। रेलवे की जमीन पर निर्धारित स्थान पर पार्किंग के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



टेंडर में 2560 वर्गमीटर क्षेत्र में यह सुविधा विकसित करने का प्रावधान है। यहां इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए चार्जिंग व्यवस्था होगी। कम से कम एक-एक चार्जिंग यूनिट इन तीनों श्रेणियों के वाहनों के लिए लगाया जाएगा। जरूरत बढ़ने पर चार्जिंग यूनिट की संख्या या क्षमता बढ़ाने की भी व्यवस्था रखी गई है। रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा शुरू होने से शहर के इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को बड़ा फायदा होगा। स्टेशन आने वाले लोग वाहन पार्क करने के साथ उसे चार्ज भी करा सकेंगे। खास बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ एक चार्जिंग मशीन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसके लिए अलग से 2560 वर्गमीटर क्षेत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद के तीन स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू करने की योजना है। इसके लिए रेलवे काफी पहले से तैयारी कर रहा है। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा स्टेशन पहुंचने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को मिलेगा। वाहन खड़ा करने के दौरान ही उसे चार्ज किया जा सकेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ शहर में चार्जिंग सुविधा की जरूरत भी बढ़ रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर बड़ा चार्जिंग क्षेत्र तैयार होने से यात्रियों और स्टेशन आने वाले स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed