फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chargesheet filed against five accused in the murder of a woman watchman

Moradabad News: महिला चौकीदार की हत्या में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against five accused in the murder of a woman watchman
मुरादाबाद। मझोला थाने के पास 23 फरवरी की शाम महिला चौकीदार नन्ही की हत्या करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। नन्ही की हत्या उसके दामाद के भतीजे इरफान ने सुपारी देकर कराई गई थी। 250 पेज की चार्जशीट में 30 गवाह बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ऊंचाकानी गांव निवासी महिला नन्ही (55) की मझोला थाने के पास 23 फरवरी की शाम करीब सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या कर भाग रहे एक आरोपी को नन्ही के बेटे महबूब ने पकड़ लिया था। चार आरोपी भाग गए थे। महबूब ने भगतपुर के उदावाला रोशनपुर निवासी मो.शानिव सैफी, जुनैद, भोजपुर के मोहल्ला नावपुर निवासी शानिव, इमरान और भोजपुर निवासी बिट्टू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। चार्जशीट में दावा किया गया है कि नन्ही ने अपनी बेटी की शादी अपने ही गांव ऊंचाकानी में लियाकत के साथ की थी। लियाकत का अपने भाई रियासत और उसके बेटे इरफान से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। नन्ही रियासत और उसके बेटे इरफान को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इरफान ने बिट्टू को नन्ही की हत्या के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बिट्टू ने मो. शानिव, शानिव और इमरान के साथ मिलकर नन्ही की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले की विवेचना पूरी करने के बाद इरफान, इमरान, बिट्टू, मो. शानिव, शानिव के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिसमें नन्ही बेटे, यूपी 112 के सिपाही, विवेचक, डॉक्टर समेत 30 गवाह बनाए गए हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी जुनैद को इस मामले में आरोपी बनाया गया था। विवेचना में भोजपुर के उदावाला रोशनपुर निवासी जुनैद की भूमिका सामने नहीं आई। पुलिस ने उसे क्लीनचिट दे दी और चार्जशीट में उसका नाम शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed