फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chargesheet filed against 11 close relatives of Samajwadi Party MP Azam Khan, matter is related to land of Johar Trust

सपा सांसद आजम खां के 11 करीबियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जौहर ट्रस्ट की जमीन से जुड़ा है मामला

Fri, 04 Sep 2020 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Sep 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against 11 close relatives of Samajwadi Party MP Azam Khan, matter is related to land of Johar Trust
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रामपुर के जौहर ट्रस्ट की जमीन को लेकर दर्ज मुकदमों में सांसद आजम खां के 11 करीबियों के खिलाफ पुलिस ने  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मुकदमों की विवेचना के दौरान पुलिस ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का नाम भी इसमें शामिल कर लिया था। पुलिस ने इन सभी को धारा 41 (क) के तहत नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


जौहर ट्रस्ट की जमीन को लेकर पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आलियागंज के 26 किसानों ने अपनी जमीन पर कब्जा कर लेने के मामले में अजीमनगर थाने में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा प्रशासन की ओर से अलग से मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


इन मुकदमों में सांसद आजम और उनके करीबी पूर्व सीओ आले हसन को आरोपी बनाया गया था। इन मुकदमों की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। मुकदमों की विवेचना के दौरान एसआईटी में उन सभी लोगों का नाम शामिल कर लिया था, जो जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारी या सदस्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को पुलिस की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। एसपी शगुन गौतम ने 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाए जाने की पुष्टि की है। 

किस-किस को पुलिस ने धारा 41 (क) के तहत दिया है नोटिस

जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव और विधायक नसीर अहमद खां, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद सिद्दीकी, आजम खां की बहन और ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष निकहत अफलाक, आजम खां के पुत्र और ट्रस्ट के सदस्य अदीब आजम, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन और ट्रस्ट के सदस्य सलीम कासिम सहित अन्य कई लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed